सफाईकर्मचारियों की हड़ताल समाप्त: हड़ताल समाप्ति का श्रेय लेने मची होड़

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Morena
  • The Municipal Commissioner Reached The Spot With The BJP District President, Congressmen Also Reached There, There Was A Competition To Take Credit For The End Of The Strike.

मुरैना30 मिनट पहले

मुरैना में बीते 10 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। शनिवार सुबह निगमायुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर सफाई कर्मचारियों के पास पहुंचे और उन्हें माला पहनाकर हड़ताल समाप्त करवाई, उधर महापौर व सभापति सहित कांग्रेसी भी पहुंच गए। दोनों में हड़ताल की समाप्ति का श्रेय लेने की होड़ मच गई। इस पर महापौर व सभापति ने भाजपा की पोल खोलते हुए कहा कि भाजपा ने ही यह हड़ताल करवाई थी और अब उन्हीं ने खत्म करवा कर इसका श्रेय लूट लिया।
आपको बता दें, कि मुरैना नगर निगम में दो गुट हैं। एक गुट में कांग्रेस की महापौर शारदा सोलंकी व सभापति राजा दण्डौतिया व उनके पार्षद हैं। दूसरे गुट में निगमायुक्त संजीव जैन व भाजपा पार्षद हैं। कांग्रेस व भाजपा दोनों के जिलाध्यक्ष भी अपनी घुसपैठ बनाए हैं। अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर दोनों पार्टियां अभी से शतरंजी कलाबाजी खेल रही हैं। हाल ही में हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल भी इसी का एक हिस्सा है। सफाई कर्मचारी अपने विनियमतीकरण को लेकर हड़ताल पर चले गए। कांग्रेस की महापौर व सभापति ने एमआईसी की बैठक में कर्मचारियों के विनियमतीकरण का प्रस्ताव बनाया और उसे अनुशंसा के लिए राज्य शासन के पास भेज दिया। इसके पीछे कांग्रेसियों की मंशा जहां कर्मचारियों का हित करने की थी, वहीं नवनियुक्त महापौर को अपनी साख बचाने की थी। इसी के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा व अन्य सरकार के खिलाफ धरने पर भी बैठे। उनका उद्देश्य था कि हड़ताल की ओट में वे अभी से शहर की जनता को बता सकेंगे कि भाजपा उनकी शुभचिंतक नहीं है तथा आगे अगर उसकी सरकार चुनी तो यही हाल भुगतने होंगे। दूसरी तरफ भाजपा वालों ने रणनीति से काम लिया। उन्होंने हड़ताली कर्मचारी नेताओं को विश्वास में लिया और शुक्रवार की रात को ही एकमत से हड़ताल समाप्त करवा दी। दूसरे दिन हड़ताल समाप्ति का श्रेय लेने के लिए निगमायुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता को लेकर गाड़ी अड्‌डा स्थित हड़ताल स्थल पहुंचे और वहां कर्मचारियों को माला पहनाकर हड़ताल समाप्त करवा दी। कांग्रेसियों को जब इस बात का पता लगा तो महापौर व सभापति सहित वे भी गाड़ी अड्‌डा पहुंचे लेकिन उनसे पहले ही कर्मचारी माला पहनकर हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर चुके थे। यह बात महापौर व सभापति को खटक गई कि एमआईसी में कर्मचारियों के विनियमतीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को उन्होंने भेजा, कर्मचारियों के हित में धरना उन्होंने दिया और भाजपा जिलाध्यक्ष व निगमायुक्त ने चाल चलकर हड़ताल समाप्ति का श्रेय स्वयं ले लिया।
यह लगाए आरोप
आनन-फानन में गाड़ी अड्‌डा स्थित कायार्लय पर महापौर व सभापति ने पत्रकार वार्ता की, जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने अब यह आरोप लगाया कि यह हड़ताल भाजपा का एक षणयंत्र था। इसको करवाने के पीछे महापौर व सभापति को बदनाम करना था। यह हड़ताल भाजपा की एक सोची समझी साजिश थी। भाजपा ने ही हड़ताल करवाई और उसी ने श्रेय लेते हुए समाप्त भी करवा दी, जिससे शहरवासियों के सामने यह संदेश चला जाए कि भले ही महापौर व सभापति कांग्रेस के हैं लेकिन भाजपा आज भी उनकी शुभचिंतक है तथा उसने हड़ताल समाप्त करवा कर शहरवासियों की सुध ली है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button