खरगोन पुलिस की दरियादिली: घर का रास्ता भटकी 3 साल की मासूम को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

[ad_1]

खरगोन8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

खरगोन के कोतवाली थाने के अंतर्गत घर की राह भटकी 3 वर्षीय मासूम को डायल 100 सेवा ने परिजनों से मिलाया। जानकारी के अनुसार खरगोन के थाना कोतवाली के अंतर्गत कुंदा नगर में 3 वर्षीय एक मासूम मिली। जो घर का रास्ता भटक गई थी। बच्ची को अकेले घूमते हुए देखे जाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में रविवार को दी। सूचना प्राप्ति पर तत्काल खरगोन के कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए किया गया। डायल-100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुंचकर बच्ची को संरक्षण में लिया। बच्ची को साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश, लाउडस्पीकर से प्रसारण करने पर एक दुकान पर महिला से बच्ची के परिजन की जानकारी मिली। डायल-100 स्टाफ एफआरवी वाहन से बच्ची को लेकर उसके घर लेकर पहुंचे। जहां बच्ची के परिजन मिले। जिन्हें बच्ची ने पहचान लिया। जांच के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button