फीफा वर्ल्ड कप एंथम ‘लाइट द स्काई’ में नोरा फतेही का दिखा जलवा, रच दिया इतिहास
अभिनेत्री व डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) अक्सर खबरों में रहती हैं। एक ओर जहां नोरा के डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं तो दूसरी ओर उनके सिजलिंग अंदाज पर भी फैन्स का दिल अटका रहता है। इस बीच नोरा ने कुछ ऐसा किया है, जिसके चलते देश गौरवान्वित हो गया है। नोरा फतेही फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) में परफार्म करेंगी। नोरा फतेही फीफा विश्व कप में परफॉर्म करने वाली हैं और वह दिसंबर में परफॉर्मेंस देंगी।
रेडऑन ने तैयार किया गाना
बता दें कि जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब नोरा फीफा वर्ल्ड कप में परफार्म करने जा रही हैं। नोरा ,विश्व मंच पर भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधत्वि करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गईं हैं। नोरा फतेही फीफा के म्यूजिक वीडियो में शामिल होने वाली कलाकार हैं, जो इस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नजर आएंगी। नोरा जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी उसे फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन ने तैयार किया है, जो दुनिया के फेमस रिकॉर्ड निर्माताओं में से एक हैं। नोरा फतेही फीफा के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। बताया जा रहा है कि नोरा क्लोजिंग सेरेमनी में लोकप्रिय हिंदी गाने पर डांस करती नजर आएंगी।
हर अंदाज में दिल जीत लेती हैं नोरा फतेही
बता दें कि नोरा फतेही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं। नोरा फतेही के इंस्टाग्राम पर 42.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, जबकि वो खुद 430 लोगों को फॉलो करती थीं। नोरा फतेही अभी तक 1743 पोस्ट कर चुकी थीं। नोरा फतेही के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते थे। कई फैन्स नोरा फतेही को इंस्टा क्वीन भी कहते थे। नोरा फतेही के हॉट अंदाज और किलर डांस मूव्स के सभी दीवाने हैं।
