National

PM मोदी ने शेयर किया बिटिंग रिट्रीट का 3.43 मिनट का खूबसूरत वीडियो, जिसने भी देखा उसने कहा- वंदे मातरम्!

बीटिंग रिट्रीट 2026 में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर भारतीय सशस्त्र बलों ने दिल्ली के विजय चौक पर एक खास प्रस्तुति दी। यह लम्हा इतना गौरान्वित करने वाला था कि पीएम मोदी ने खुद इसे अपने X हैंडल पर पोस्ट किया।

‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रस्तुति तैयार की थी। जो इतनी शानदार थी कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी उसे अपने X हैंडल पर शेयर करके उसकी तारीफ की है। विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट 2026 के दौरान, सशस्त्र बलों ने जो प्रस्तुति दी वो गूसबंप्स (रोंगटे) देने से ज्यादा मन को प्रफुल्लित करने वाली थी। इस कार्यक्रम को देख रहे लोगों को भी इस मोमेंट पर गौरान्वित महसूस होते देखा जा सकता है।IAF द्वारा तैयार प्रस्तुित

एयरफोर्स की तरफ से बैंड में मौजूद जवानों ने जहां बासुरी, वीणा और तबला बजाकर यह सुंदर ध्वनि दी। सन LDR लीमापोकपम रूपचंद्र सिंह IAF की तरफ से प्रधान संचालक और संगीत निर्देशक म्यूजिक डॉयरेक्टर थे। वहीं भारत की तीनों जल, थल और वायु सेना ने साथ में इक्ट्ठा होकर भारत के नक्शे जैसा आकार तैयार किया। जिसने कार्यक्रम की भव्यता में 4 चांद लगा दिए।

एक तरफ सेना की प्रस्तुति और दूसरी तरफ लोगों का एक्साइटमेंट इस वीडियो में आप साफ देख सकते है। इस समारोह में पीएम मोदी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और NSA अजित डोभाल उपस्थित रहे। वहीं इस नजारे को देखने भारी भीड़ भी आई थी।

‘वंदे मातरम् मातृभूमि के प्रति भक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। वंदे मातरम के बारे में आपको बताते चले कि इसकी रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ भट्टाचार्य द्वारा संस्कृत और बांग्ला में में की गई थी। 1882 में इसे पहली बार चटर्जी के बंगाली उपन्यास आनंदमठ के एक भाग के रूप में प्रकाशित किया गया था। जबकि बंकिम चंद्र चटर्जी ने 1870 के दशक में इसे संस्कृतनिष्ठ बंगाली में लिखा था।

भारत के 14वें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी () ने अपने X प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि ऐसे समय में जब हम वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, हमारे सशस्त्र बलों द्वारा बीटिंग रिट्रीट 2026 में प्रस्तुत की गई यह प्रस्तुति विशेष रूप से खास है।

पीएम मोदी के इस समय X पर 106.1M फॉलोअर्स (यानी 10 करोड़ 61 लाख) है। ऐसे में उनके द्वारा पोस्ट की गई इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छी रीच मिली है। वीडियो को अब तक 90 लाख बार देखा जा चुका है। जबकि देखने वालों में 44 हजार यूजर्स ने इसे लाइक किया है। वहीं पोस्ट पर आए कमेंट्स की संख्या भी साढ़े 900 से अधिक है। शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद भारतीय सशस्त्र बलों ने वंदे मातरम् के लिए जो प्रस्तुति तैयार की है, वह ‘मांझी: द माउंटेन मैन’ फिल्म के डॉयलाग के मुताबिक, ‘शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद’ है। कमेंट सेक्शन भी लोगों के ऐसे ही रिएक्शन से भरा है, जो वो सेना द्वारा तैयार की गई इस प्रस्तुति की तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- बीटिंग रिट्रीट 2026 में सशस्त्र बलों द्वारा किया गया भव्य गठन ‘वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर इसका गायन एक अलग ही इंप्रेशन छोड़ता है!’
दूसरे यूजर ने कहा कि बीटिंग रिट्रीट 2026 में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर सशस्त्र बलों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तुति एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि और राष्ट्रीय गौरव का मोमेंट है।

Related Articles

Back to top button