कंपनी के यार्ड में खड़ीं 11 कारों के साइलेंसर चोरी: कीमत इतनी कि नई कार आ जाए; इंदौर में वर्कर ने कार स्टार्ट की, तब पता चला

[ad_1]

इंदौर38 मिनट पहले

इंदौर के कनाड़िया इलाके में प्राइवेट कार कंपनी के यार्ड में खड़ीं 11 इको कारों के साइलेंसर चोर खोल ले गए। इसका पता तब चला, जब एक कार की डिलीवरी देने के लिए वर्कर ने उसे स्टार्ट किया। देखा तो इस कार के अलावा और भी 10 कारों के साइलेंसर गायब थे। चुराए गए साइलेंसर की कीमत लाखों में है। इस कीमत में आप नई कार खरीद सकते हैं। इको कार के साइलेंसर में प्लेटिनम मेटल का यूज होता है। माना जा रहा है कि इसी मेटल की वजह से इन साइलेंसर्स की चोरी की गई।

बता दें, प्लेटिनम चांदी से मिलता-जुलता मेटल है। शुद्ध प्लेटिनम ग्रे कलर का होता है। प्लेटिनम बहुत कम पाया जाने वाला और महंगा मेटल है। 10 ग्राम प्लेटिनम की कीमत लगभग 22 हजार के आसपास होती है। इसे व्हाइट गोल्ड भी कहते हैं।

SI बलराम सिंह रघुवंशी के मुताबिक, घटना टिगरिया राउ की है। यहां रुक्मिणी मोटर्स का यार्ड है। कंपनी यहां नई कारों को लाकर रखती है। कंपनी के अधिकारी जितेंद्र मेहता ने बताया कि 3 सितंबर को उन्हें एक कार की डिलीवरी देना थी। एक दिन पहले रात में ही उन्होंने स्टाफ को टिगरिया राव कांकड़ स्प्रिंग वैली स्कूल के पीछे कनाडिया रोड के यार्ड में कार लेने भेजा था। यहां से जब स्टाफ ने कार निकाली, तो गाड़ी ने स्टार्ट होने पर जोर से आवाज की। चेक करने पर उसका साइलेंसर गायब मिला।

CCTV बंद, गार्ड से पूछताछ
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि यार्ड के CCTV कैमरे पहले से बंद हैं। साथ ही दो गार्ड के बदले एक ही गार्ड यहां ड्यूटी कर रहा है। पुलिस कंपनी के गार्ड और स्टाफ से पूछताछ कर रही है। आसपास के कैमरे भी तलाशे जा रहे हैं। संभवत: क्लेम को लेकर भी कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है।

प्लेटिनम को लेकर होती है चोरी
पिछले कुछ महीने में इको कारों से साइलेंसर चोरी के मामले बढ़े हैं। यार्ड के मैनेजर सद्दाम के मुताबिक, इको कार में लगने वाले एक साइलेंसर की कीमत 78 हजार के लगभग आती है। इसमें प्लेटिनम मेटल यूज होता है। इसे निकालने के बाद चोर इसे बाजार में बेच देते है। चुराए गए 11 साइलेंसर की कीमत साढ़े आठ लाख रुपए है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button