राहुल को जान से मारने की धमकी: लेटर में लिखा- बम विस्फोटों से दहल जाएगा इंदौर, राहुल को राजीव गांधी के पास भिजवा देंगे

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Threat To Kill Rahul Gandhi In Indore, Police Engaged In Investigation
इंदौर2 मिनट पहले
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इंदौर में जान से मारने की धमकी मिली है। जूनी इंदौर इलाके में एक मिठाई की दुकान पर अज्ञात लेटर पहुंचा है, जिसमें राहुल की खालसा स्टेडियम में होने वाली सभा में हमला करने की बात लिखी है। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। एडिशनल डीसीपी प्रंशात चौबे ने मामले की पुष्टि की है। उनके मुताबिक अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। पत्र कुछ इस तरह है…
पत्र में सबसे ऊपर वाहे गुरु लिखा है। फिर नीचे लिखा है… 1984 में पूरे देश में भयंकर दंगे हुए। सिखों का कत्लेआम किया गया। किसी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। (इसके बाद यहां कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे हैं…)
लेटर में आगे लिखा है… नवंबर के आखिरी महीने में इंदौर में जगह-जगह भयानक बम विस्फोट होंगे। बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। बहुत जल्द ही राहुल गांधी की इंदौर यात्रा के समय कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवा दिया जाएगा।
एक अन्य पेज में लिखा है… नवंबर 2022 के आखिरी सप्ताह में बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। राजबाड़ा को खास निशाना बनाया जाएगा। लेटर में सबसे नीचे किसी ज्ञानसिंग का नाम लिखा है। साथ ही लेटर में कई मोबाइल नम्बर भी दर्ज हैं। पत्र के साथ एक आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी भेजी गई है। लेटर जिस लिफाफे में आया है, उसमें भेजने वाले के स्थान पर रतलाम शहर के भाजपा विधायक चेतन कश्यप का नाम लिखा है।

इंदौर में एक दुकान पर ये लेटर मिला है। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कमलनाथ को मारने की धमकी दी गई है।
कमलनाथ बोले- भाजपा हर हथकंडे अपना रही
राहुल गांधी और उनकी यात्रा को मिली धमकी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि यात्रा की सुरक्षा राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इस मामले को लेकर मैं मुख्यमंत्री से मिल चुका हूं। ये पुलिस को देखना है पूरी सुरक्षा पुलिस प्रशासन के हाथ में है। बीजेपी बौखलाई हुई है। हर हथकंडे अपना रही है।
ऐसा है इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम
इंदौर में 28 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा महू दशहरा मैदान ग्राउंड से शुरू होकर AU सिनेमा (इंदौर) आएगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के मुताबिक यात्रा यहां से चोइथराम अस्पताल के सामने से होते हुए माणिकबाग से कलेक्टर चौराहे पर जाएगी। कलेक्टर चौराहे से यात्रा कांग्रेस कार्यालय के सामने से होकर गुजरते हुए राजबाड़ा पहुंचेगी। यहां पर राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा होगी। नुक्कड़ सभा के बाद राहुल गांधी कार से खालसा कॉलेज जाएंगे। यहां पर राहुल गांधी रात रुकेंगे।
29 नवंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा। 30 नवंबर को बड़ा गणपति चौराहे से यात्रा शुरू होगी, जो जिंसी चौराहे से होकर किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहे पहुंचेगी। यहां से यात्रा बाणगंगा रोड पर आगे बढ़ेगी और कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के घर के सामने से गुजरेगी। यहां से यात्रा आगे बढ़कर अरबिंदो अस्पताल से होते हुए सेंट्रल जेल के सामने रुकेगी। यहां मॉर्निंग ब्रेक होगा। इसके बाद यात्रा यहां से आगे बढ़ेगी। खास बात यह है कि राहुल गांधी की यात्रा जब कांग्रेस कार्यालय से गुजरेगी, तब राहुल गांधी कुछ देर के लिए कांग्रेस कार्यालय में आएं या फिर कांग्रेस कार्यालय के बाहर ही कुछ देर के लिए रुक जाएं, इसके लिए भी कांग्रेस नेता प्रयास कर रहे हैं।

इंदौर में शहर कांग्रेस कमेटी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारी कर रही है। विधानसभा के अनुसार प्रभारी बनाए गए हैं। पार्टी के जीते-हारे पार्षदों को, मंडलम और ब्लॉक अध्यक्षों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही शहर कांग्रेस कमेटी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मैपिंग की है, जिसमें कौन-कहां राहुल गांधी का स्वागत करेगा, ये शामिल है।
– खबर लगातार अपडेट हो रही है।
राहुल की यात्रा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
उज्जैन में दाल-बाफले खाएंगे राहुल-प्रियंका: MP में भारत जोड़ो यात्रा का तलवार पर डांस से होगा वेलकम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की मध्यप्रदेश में एंट्री 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र में जलगांव के जामोद से होते हुए यात्रा बुरहानपुर के बोदरली गांव पहुंचेगी। यात्रा 15 दिन में प्रदेश के 6 जिले बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा में घूमेगी। मप्र में यात्रा 399 किलोमीटर चलेगी। पहले यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश आना तय था। बुधवार को राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद शेड्यूल में बदलाव किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
Source link