भिंड में उमरी में 11वीं की छात्रा की हत्या: खेत में मिला शव, स्कूल बैग-चप्पल भी मिली, सिर के बाल निकले हुए थे, परिजनों ने लगाया जाम

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Dead Body Found In The Field, School Bag slippers Were Also Found, The Hair Of The Head Was Out, The Relatives Jammed

भिंड9 मिनट पहले

फाइल फोटो

भिंड के उमरी थाना क्षेत्र में 11वीं की छात्रा की हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के पकड़े जाने की मांग को लेकर उमरी के पास भिंड-गोपालपुरा स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। प्रशासनिक अफसर व पुलिस अफसर मौके पहुंचे, तब कही जाम खुला। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

उमरी थाना क्षेत्र के ग्राम रमगढ़ गांव में रहने वाली 15वर्षीय 11वीं की छात्रा हर रोज स्कूल के लिए साइकिल से उमरी जाती थी। बीते 19 अक्टूबर को नाबालिक घर से निकली और शाम को घर नहीं लौटी। जब बिटिया घर न आने पर परिवार जनों ने स्कूल में शाम को पता किया। स्कूल के स्टाफ ने छात्रा के अनुपस्थित रहने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने उमरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 22 अक्टूबर की शाम को परिजनों को नाबालिग छात्रा की साइकिल होने की सूचना मिली। इसके बाद वे देर रात में साइकिल को लेकर आए। इस बात की सूचना सुबह के समय पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ जब शव की तलाश खेतों में हुई। सर्चिंग के दौरान पहले किशोरी का स्कूल बैग मिला, फिर उसकी चप्पल मिली। इसके बाद गांव वालों ने बाजार के खेत में शव को पड़ा देखा।

शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में आग की तरह खबर फैल गई। रम गढ़ गांव के लोग बहुत संख्या में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले थाना घेरा फिर हाईवे पर जाम लगा दिया। हालात को काबू पाने के लिए जिला मुख्यालय से एएसपी कमलेश खरपुसे और डीएसपी हेड क्वार्टर अरविंद शाह पहुंचे। इसी समय प्रशासनिक अफसर भी आ गए। पुलिस की समझाइश के बाद करीब तीन घंटे के बाद हाईवे पर विरोध प्रदर्शन कारी हटे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरूकर दी।

रेप की आंशका

हत्या के बाद खेत में मिला किशोरी का शव तीन से चार दिन पुराना होने के कारण बॉडी के कुछ पार्ट खराब हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस को किशोरी का बैग खेतों के बीच में बने एक पानी के हौद में मिला। वहीं चप्पल दूर मिली। इसी तरह साइकिल भी दूर पड़ी मिली थी। ये सब देखकर प्रथम दृष्टया पुलिस ये मान रही है कि किशोरी को बदमाश जबरन खींचकर खेत में ले गए और उसके साथ जोर जबर्दस्ती की होगी है? शव की जांच करने पर सिर के बाल की निकले हुए थे। ये सब देखकर रेप की आशंका हो रही है। फिलवक्त पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं, पुलिस दो युवकों की इस मामले में तलाश शुरू कर दी है।

  • इस पूरे मामले में एएसपी कमलेश खरपुसे का कहना है कि 11वीं की हत्या कर शव को खेतों में फैंका गया है। पुलिस ने शव बरामद कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या की वजह पुलिस जानने में जुटी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद शव के साथ जोर जबर्दस्ती की गई या नहीं इस बात का खुलासा होगा।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button