ताई की पहल पर बदली मंदिरों की रंगत: दो सौ मंदिरों की साफ-सफाई; खूबसूरत रंगोली बनाकर प्रकृति व बेटी बचाओ का संदेश दिया

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Cleanliness Of Two Hundred Temples; Message Of Save Nature And Daughter With Beautiful Rangoli

इंदौर8 मिनट पहले

दीपावली पर हम अपने घरों, दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई तथा रंग रोगन कर उसका स्वरूप बदलते हैं लेकिन अपने आस्था के केंद्र मंदिरों पर ध्यान नहीं देते। ऐसे में जरूरत है कि दीपावली पर कुछ समय व श्रमदान कर यहां भी साफ-सफाई करें जिससे दीपोत्सव पर्व पर सकारात्मक ऊर्जा के साथ श्रद्धा की अनुभूति हो। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की इस सोच के साथ इस बार दीपावली पर करीब दो सौ मंदिरों की साफ-सफाई कर खूबसूरत रंगोली बनाई गई। इसके साथ ही प्रकृति व बेटी बचाओ का संदेश दिया गया।

मंदिर परिसर के बाहर की सफाई।

मंदिर परिसर के बाहर की सफाई।

मंदिर परिसर में महिला कार्यकताओं ने भी की सफाई।

मंदिर परिसर में महिला कार्यकताओं ने भी की सफाई।

दरअसल महाजन ने यह संदेश करीब एक दशक पहले दिया था जिसे श्री अहिल्योत्सव समिति एवं महानगर विकास परिषद द्वारा हर साल साकार किया जा रहा है। ताई का मानना है कि दीपावली पर हमें अपने घर के आसपास के मंदिरों का भी ध्यान रखना होगा। इसी कड़ी में इस साल भी धनतेरस पर समिति व परिषद द्वारा इस साल भी धनतेरस पर मंदिरों की साफ सफाई एवं रंगोली बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इनके सदस्यों द्वारा अपने-अपने मंदिरों की साफ-सफाई की जा रही है। अलग-अलग माध्यमों से यहां सफाई के साथ साज-सज्जा जा रही है। बीते सालों में अन्य लोग भी इस ओर प्रेरित हुए हैं। इसके साथ ही सहभागिता कर रहे हैं।

खूबसूरत रंगोली देखकर ताई हुई अभिभूत।

खूबसूरत रंगोली देखकर ताई हुई अभिभूत।

ईश्वर के घर में उत्सव मनाने से मन प्रसन्न होता है

शनिवार को इस अभियान की मार्गदर्शक ताई ने मंदिरों का अवलोकन करने के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा, सचिव शरयू वाघमारे, मुख्य संयोजक सुधीर देडगे, ज्योति तोमर, रामस्वरूप मूंदड़ा आदि थे। उन्होंने ताई को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। खास बात यह कि मंदिरों में इस बार काफी बड़ी व खूबसूरत रंगोलियां बनाई जा रही है। इसमें बेटी बचाओं सहित कई संदेश हैं जिससे ताई भी अभिभूत हुई। कार्यकर्ताओं ने भी महसूस किया कि ईश्वर के घर में उत्सव मनाने से मन प्रसन्न होता है और घर में समृद्धि आती है।

साज-सज्जा को निहारती पूर्व लोकसभा स्पीकर महाजन।

साज-सज्जा को निहारती पूर्व लोकसभा स्पीकर महाजन।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button