भोपाल के 49 साल पुराने ब्रिज की होगी रिपेयरिंग: भारत टॉकीज ROB के 144 बेअरिंग बदलेंगे; 25 साल बढ़ जाएगी उम्र

[ad_1]

भोपालएक घंटा पहले

राजधानी भोपाल के 49 साल पुराने भारत टॉकीज आरओबी की रिपेयरिंग होगी। 20 नवंबर से कुल 144 बेअरिंग बदले जाएंगे। डेढ़ महीने में काम पूरा होगा। इस बीच ट्रैफिक भी डायवर्ट किया जाएगा। रिपेयरिंग के बाद ब्रिज की उम्र करीब 25 साल बढ़ जाएगी। ऐसे में भोपाल रेलवे स्टेशन को पुराने शहर से जोड़ने वाले ब्रिज से आसानी से गुजरा जा सकेगा। शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आरओबी का निरीक्षण किया। ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए दो दिन बाद ट्रैफिक पुलिस और रेलवे के अधिकारियों की मीटिंग भी रखी गई है।

भारत टॉकीज आरओबी वर्ष 1973 में बना था। इसके जरिए अशोका गार्डन, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 और 6, करोंद समेत नए-पुराने शहर से बेहतर कनेक्टिविटी होती है और हर रोज लाखों लोग इसके ऊपर से गुजरते हैं। ब्रिज को बने करीब 49 साल बीत चुके हैं। ऐसे में इसे मरम्मत की दरकार है, क्योंकि कुछ जगह से ब्रिज की हालत ठीक नहीं है।

भारत टॉकीज आरओबी के नीचे गोडाउन संचालित होने पर मंत्री विश्वास सारंग ने नाराजगी जताई। उन्होंने गोडाउन को तुरंत हटाने के निर्देश दिए।

भारत टॉकीज आरओबी के नीचे गोडाउन संचालित होने पर मंत्री विश्वास सारंग ने नाराजगी जताई। उन्होंने गोडाउन को तुरंत हटाने के निर्देश दिए।

गोडाउन बंद न होने पर नाराज हुए मंत्री
आरओबी की रिपेयरिंग को लेकर मंत्री सारंग शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान आरओबी के नीचे स्थित गोडाउन बंद न करवाने पर अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। गोडाउन तुरंत बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर तक पहली सरफेस निकालने का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद 144 बेअरिंग बदले जाएंगे।

भारत टॉकीज ब्रिज का निरीक्षण करते मंत्री विश्वास सारंग। 49 साल पुराने इस ब्रिज की रिपेयरिंग की जा रही है।

भारत टॉकीज ब्रिज का निरीक्षण करते मंत्री विश्वास सारंग। 49 साल पुराने इस ब्रिज की रिपेयरिंग की जा रही है।

डेढ़ महीने में काम होगा पूरा
डेढ़ महीने में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। रिपेयरिंग के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बदलेंगे। इस संबंध में रेलवे और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों की मीटिंग भी बुलाई गई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button