स्वच्छता सर्वेक्षण 2022: रीवा नगर निगम की रैंकिंग 75 से हुई 55, ODF के 400 अंक जुड़े, थ्री स्टार मिलने की संभावना, केन्द्रीय मंत्रालय की भूल पकड़ी गई

[ad_1]

रीवा16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केन्द्र सरकार द्वारा तीन दिन पहले जारी हुई स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के नतीजों में रीवा नगर निगम की रैंकिंग 75वें स्थान पर आई थी। लिस्ट जारी होने के बाद निगमायुक्त मृणाल मीना ने देखा कि ओडीएफ के 400 अंक नहीं काउंटका किए गए है।

जिसके बाद रीवा नगर निगम प्रशासन द्वारा केन्द्रीय मंत्रालय को पूरी जानकारी दी। क्रॉस चेक करने पर पता चला कि ओडीएफ के 600 अंकों की जगह मात्र 200 अंकों की काउंटिंग की गई है। ऐसे में रीवा की साख गिर ​गई। अगर अब 400 काउंट कर देते है तो रीवा की रैंकिंग 75 से 55 हो जाएगी।

जल्द ही अपडेट करने का आश्वासन
निगमायुक्त ने कहा कि निगम को 4451 की जगह 4850.86 अंक स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के परिणाम में दिए गए है। रैकिंग में सुधार फिलहाल नहीं हो सका है, उसे जल्द ही अपडेट करने की बात कही गई है। 4850.86 स्कोर के साथ नगर निगम अब देश के टॉप-55 शहरों में शामिल हो गया है।

जामनगर व शिमला के बीच में मिलेगा स्थान
बता दें कि जामनगर का 4855 अंको के साथ 54वां स्थान है। वहीं 4798 स्कोर के साथ शिमला का 56वां स्थान है। इसलिए नगर निगम को 4850.86 स्कोर के साथ 55वां स्थान दिया जायेगा। इसके अलावा नगर निगम को स्टार रेटिंग में भी थ्री स्टार मिलने की प्रबल संभावना है।

केन्द्रीय मंत्रालय की गलती निगमायुक्त ने पकड़ी
नगर निगम को ओडीएफ प्लस प्लस सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी ओडीएफ प्लस के 600 नंबर की जगह मात्र 200 नंबर ओडीएफ के दिए गए थे। जिसकी जानकारी होते हुए निगमायुक्त मृणाल मीना ने सर्वे दल से में चर्चा की। अधिकारियों को त्रुटि के संबंध में अवगत कराया। जिसके बाद गलती को सुधार कर नया स्कोर नगर निगम का जारी कर दिया गया है।

वर्ष बार रैंकिंग

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button