Chhattisgarh

22 दिसंबर को जांजगीर में प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूर्ण हाने पर होगा भव्य व ऐतिहासिक कार्यक्रम

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी दिग्गज रहेंगे उपस्थित – पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल

जांजगीर चांपा। छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने जानकारी देते हुये बताया कि 22 दिसम्बर, दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के अन्य दिग्गजों व गणमान्यजनों का जांजगीर आगमन हो रहा है। छ.ग. सरकार के शानदार 2 वर्ष पूर्ण होनेे पर एक भव्य व ऐतिहासिक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, छ.ग. विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव जी, जिला के माननीय प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी जी सहित राज्य सरकार के सभी मंत्रीगण, प्रदेश के सभी सांसदगण, विधायकगण एवं राज्य के सभी निगम, मंडल, बोर्ड व आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, प्रदेश भाजपा के सभी पदाधिकारीगण सहित सभी प्रमुख एवं गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

यह कार्यक्रम छ.ग. सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने जानकारी देते हुये बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पिछले अनेक दिनों से भाजपा के कार्यकर्ताओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित सभी के साथ कई दौर की बैठके सम्पन्न हुई है। पूरे शहर व अंचल में राज्य सरकार के 2 वर्ष की उपलब्धि के सभी चौक, चौराहो में होल्डींग व पोस्टर लगाये जा रहे है तथा भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने व ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिये अपने-अपने क्षेत्रों में जुटे हुये है तथा अलग-अलग व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारी सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को दी गई है।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम दिनांक 22 दिसंबर, दिन सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे जिला मुख्यालय जांजगीर के खोखरा भाठा स्थित पुलिस लाईन मैदान में आयोजित किया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने पूरे क्षेत्र,जिला व अंचल के नागरिकों से विनम्र आग्रह व अपील करते हुये इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button