सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव के लिए घमासान: अध्यक्ष पद के कांग्रेस के दावेदारों को अलग-अलग मामलों में मिले नोटिस, कांग्रेस नेताओं का ट्वीट- भाजपा का काम कर रहा प्रशासन

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Congress Claimants For The Post Of President Received Notices In Different Cases, Tweets Of Congress Leaders Administration Working For BJP
रतलाम8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रतलाम से सैलाना नगर परिषद में आज होने वाले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घमासान मचा हुआ है। 15 पार्षदों की नगर परिषद में कांग्रेस के 9 , भाजपा के 4 और 2 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। लेकिन वार्ड नंबर 4 से पार्षद चेतन शुक्ला को कलेक्टर कार्यालय से नोटिस जारी होने और वार्ड क्रमांक 5 पार्षद जगदीश पाटीदार और वार्ड क्रमांक 15 के मंगलेश कसेरा को कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद कांग्रेस ने प्रशासन पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने ट्वीट कर कलेक्टर और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरअसल नगर परिषद में कांग्रेस पार्षदों की संख्या बहुमत से अधिक होने पर कांग्रेस को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने की उम्मीद है। लेकिन अंदरूनी तोड़फोड़ और निर्दलीयों के कारण सैलाना में अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव और रोचक हो गया है। वहीं, अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार चेतन शुक्ला और जगदीश पाटीदार को अलग-अलग मामलों में नोटिस जारी होने से कांग्रेस ने इसे दबाव बनाकर निर्वाचन में धांधली करार दिया है।
Source link