होली रंग महोत्सव एवं सम्मान समारोह संपन्न, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को बांधे रखा

दुर्ग , 24 मार्च I कार्यक्रम संयोजक पद्मश्री डॉ राधेश्याम बारले ख्याति प्राप्त लोक नृत्य कलाकार छत्तीसगढ़ एवं श्रीमती कविता वासनिक अध्यक्ष अनुराग धारा लोककला मंच राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा आयोजित जिला दुर्ग अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवधाम कोड़िया ननकट्ठी मे विगत दिवस लोककला यात्रा की आगाज व होली रंग महोत्सव एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधाओं में पारंगत पुरोधाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा. पद्मश्री डॉ श्रीमती ममता चंद्राकर कुलपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़, अध्यक्षता मा. पद्मश्री डॉ भारती बंधु सूफी भजन गायक रायपुर, विशिष्ट अतिथि मा. पद्मश्री अनूपरंजन पांडे बस्तर बैंड बिलासपुर, मा. पद्मश्री अजय कुमार मंडावी काष्टकला कांकेर, मा.श्री बी.एल.कुर्रे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में कला पुरोधा सम्मान,छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान,कला साधक सम्मान,पुरोधा सम्मान,गुरु घासीदास सामाजिक चेतना सम्मान, भगवान बिरसा मुंडा स्मृति सम्मान,शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान ,रानी दुर्गावती स्मृति सम्मान,आदिवासी रत्न सम्माश, गुरु बालक दास वीरता सम्मान, बिलासा बाई केंवटिन स्मृति सम्मा, भक्त माता कर्मा सम्मान,गुंडाधुर स्मृति सम्मान, भक्त राजिम माता स्मृति सम्मान, गुरु अमरदास सामाजिक सद्भावना सम्मान, गुरु आगमदास सामाजिक समरसता सम्मान, मिनीमाता स्मृति सम्मान, आदिवासी सेवा सम्मान, गैंदसिंह नायक स्मृति सम्मान, दादा नकुल देव ढीढी स्मृति सम्मान,चिकित्सा रत्न सम्मान, सतनामी रत्न सम्मान, छत्तीसगढ़ कला शिरोमणि सम्मान, सामाजिक समरसता सम्मान से पुरोधाओं का सम्मान किया गया।
एच.डी. रात्रे सीएमओ उषा प्रोडक्ट पामगढ़, के.के. खेलवार सेवानिवृत्त वन संरक्षक (आईएएस), एस.आर. बांधे जी अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग दुर्ग, बी.एल. कुर्रे जी पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, राजेंद्र रंगीला लोक गायक रायपुर, डॉ देवेश कुमार डहरिया लोक गायक बेमेतरा,परमानंद करियारे लोक गायक दल्ली राजहरा, ए.एल. जोशी सेवानिवृत्त जिला सत्र न्यायाधीश, दीनदयाल कोसले समाजसेवी औरी, अर्जुन सिंह तारम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षक, स्वर्गीय मोहनलाल बंजारे की स्मृति में मनोज बंजारे द्वारा, डॉ.पी. बालकिशोर पूर्व सिविल सर्जन दुर्ग, वाई. अप्पल नायडू नाड़ी, हड्डी, नस विशेषज्ञ, लक्ष्मीकान्त शिर्के सेवानिवृत्त आर्मी ने लोक कला महोत्सव में विशेष सहयोग प्रदान किया।
हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम
पंडवानी ,फाग गीत,पंथी नृत्य,पारंपरिक भजन,भरथरी, अनुराग धारा,बांस गीत, खंझेरी वादन, हास्य प्रहसन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। स्थानीय आयोजन समिति के योगेश्वर बंजारे, सहदेव बंजारे बंजारे, मनोज बंजारे, ईश्वरी टंडन, विद्याभूषण देशलहरा, योगेश निर्मल, देवेंद्र साहू, तेज कुमार साहू, यनिष सिन्हा पंच, सरपंच एवं ग्राम वासियों के साथ आयोजन समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती अमृता बारले, सचिव तरुण निषाद , कोषाध्यक्ष रोहित कोसरिया, संयुक्त सचिव राकेश देशमुख, महासचिव हिमानी वासनिक, महामंत्री डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकार, सदस्य प्रभु सिन्हा, हर्ष मेश्राम, पप्पू साहू, रामेश्वरी यादव एवं मोनू पंड्या के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंच संचालन राजेंद्र साहू, त्रेता चंद्राकर,प्रीतम कोठारी एवं टुमन जांगड़े ने किया।