नर्मदापुरम! दहशरा पर्व: 1.40 सेकंड में जला 40 फीट के रावण का पुतला, नर्मदा नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन

[ad_1]

नर्मदापुरम7 घंटे पहले

विजयादशमी(दशहरा) पर्व बुधवार को मनाया जा रहा है। दशहरा मैदान में शाम 6 बजे 40 फीट के रावण का पुतला दहन हुआ। 1.40 सेकंड menमें रावण का पुतला जलकर राख हुआ। 4 बजे से राम-रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ। जुमेराती काली माता की प्रतिमा के आगमन के बाद 5.55 बजे के बाद रावण के पुतले का दहन हुआ। दशहरा पर यातायात को लेकर ट्रैफिक विभाग ने जगह-जगह पुलिस और ट्रैफिक जवान तैनात किए है।

नागरिक पालिका अध्यक्ष नीतू यादव समेत जनप्रतिनिधि, IG दीपिका सूरी सहित अधिकारी उपस्थित रहे ।

दशहरा मैदान जाने के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित किए है। यातायात प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया जयस्तम्भ चाैक, लैंडिया बाजार पुरानी सब्जी, फुटा कुआं वाली रोड के पहले वाहनों को रोका जा रहा है। सेठानी घाट, कोरी, पर्यटन घाट जाने वाले मार्ग पर फोर-व्हीलर वाहन प्रतिबंधित किए है। इन वाहनों को मोरछली चौक, एकता चौक और सराफा चौक से पहले नहीं जाने दिया जाएगा। शाम 4 से 8 बजे तक वाहनों पर रोक रहेगी। करीब 150 से अधिक पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए है।

हर्बल पार्क, सेठानी घाट और कोरी घाट पर विसर्जन

दुर्गा, शिव प्रतिमाओं का विसर्जन दोपहर बाद शुरू हुआ। हर्बल पार्क घाट पर कृत्रिम कुंड बनाया गया है। जहां क्रेन के माध्यम से प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा। रात में भी विसर्जन होगा। कोरी घाट और सेठानी घाट पर पांरपरिक प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।

ऐसा रहेगा रूट

  • -एकता चौक से सराफा चौक की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • -सतरस्ता से हलवाई चौक भी बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • -जयस्तंभ, हलवाई चौक से दशहरा मैदान तक दोपहिया वाहन 4 से 8 बजे तक प्रतिबंधित।
  • -इंदिरा चौक से हलवाई चौक की तरफ बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • -हलवाई चौक से बड़े वाहन जरूर इंदिरा चौक तक जा सकेंगे।
  • -फूटा कुआं से दशहरा मैदान की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button