Chhattisgarh

CG BREAKING : पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध के शक में युवक की हत्या

रायगढ़। जिले में युवक की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। असल में उसकी हत्या की गई थी। उसे किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पहचान के एक दूसरे शख्स ने मारा था। बताया गया कि मरने वाला युवक अपनी पत्नी पर आरोपी युवक के साथ अवैध संबंध होने का शक करता था। इसलिए आरोपी ने पहले शराब पिलाई, फिर गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

12 नवंबर को राजपुर के बथानपारा आम बगीचा के पास एक युवक का शव मिला था। जिसकी सूचना आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद युवक की पहचान फकीर राठिया(23) के रूप में हुई थी। फकीर मूल रूप से सुपकोना का रहने वाला था। मगर शादी के बाद से वह आमापाली में रहता था।

Related Articles

Back to top button