बंदरों का थाने में हमला: प्रधान आरक्षक की नाक काटी और आरक्षक का पैर, स्कूल के बच्चों को भी किया घायल

[ad_1]
छतरपुर (मध्य प्रदेश)7 घंटे पहले
जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग खासे परेशान हैं। यहां बीते तीन-चार दिनों में बंदरों ने 10 लोगों को अपना शिकार बनाया। उन्हें काटा और उन पर हमला किया है। जहां बंदरों ने थाने में हमला कर 2 आरक्षकों को घायल कर दिया है। एक आरक्षक की नाक काट ली, तो वहीं एक के पैर में काटा है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बमीठा थाने में सोमवार सुबह 5 बजे बंदरों ने ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक बसीर खान पर हमला कर उसकी नाक में काट लिया। एक आरक्षक नीलध्वज सिंह को पैर में काटकर घायल कर दिया है। माध्यमिक विद्यालय बमीठा के प्रिंसिपल विमल जैन ने बताया कि स्कूल में पढ़ रहे बच्चे अरविंद्र कुशवाहा के हाथ में काटा है। घर के बाहर खेल रहे देवांश सिंह को बंदर ने हाथ में काट लिया है। इस घटना से स्कूल में पढ़ रहे बच्चों में दहशत का माहौल है तो वहीं इलाके में दहशत है।

बंदर के काटने से घायल पुलिसकर्मी।
Source link