विधि-विधान से विसर्जन: लखुंदर नदी के तट पर भक्तों ने पूजन अर्चन कर किया दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जित

[ad_1]
शाजापुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
मां दुर्गा के नौ रूपाें में विराजमान हुई प्रतिमाओं का बुधवार को विधि-विधान से विसर्जन किया गया। अष्टमी व नवमीं पर माता का हवन-पूजन किया। गाेमाता व कन्या पूजन के बाद दुर्गा पंडालों और मंदिरों में भंडारे का आयोजन हुआ। ट्रॉली में माता की प्रतिमा को बिठाकर महाआरती की। श्रद्धालु ढाेल-नगाड़े व डीजे की धुन पर जमकर थिरके और एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाया।
मां दुर्गा की प्रतिमाएं जैसे ही विसर्जन घाट पर पहुंची वहां मां की आरती करते वक्त भक्तों की आंखों में अश्रु आ गए। डीजे पर बज रहे गीत, नवरात्र नव दिन माई दशम दिन विदाई विसर्जन मां चली… को सुनकर सभी श्रद्धालु भावुक हो गए। इसके बाद क्रेन मशीन से देवी प्रतिमाओं को लखुंदर नदी की जादमी पुलिया पर विसर्जन किया गया।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us