लिवइन में रहने से मना किया; प्रेमी ने पटका पत्थर: 4 बच्चों की मां है मृतका, 1 साल तक दोनों साथ रहे बाद में मना किया मार डाला

[ad_1]

शिवपुरी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शिवपुरी में महिला ने लिवइन में रहने से इनकार कर दिया तो उसके प्रेमी ने ही महिला के सिर पर पत्थर पटक पर हत्या कर दी। प्रमी के साथ-साथ उसका दोस्त भी हत्या में शामिल था। मारने के बाद दोनों वहां से भाग गए। थोड़ी देर बाद महिला के परिजन वहां आए तो देखा महिला घायल है। वहां से उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला 4 बच्चों की मां है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हमने आरोपी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

बेटी ने अस्पताल पहुंचकर की पहचान

जिला अस्पताल में महिला के साथ आई उसकी 18 साल की बेटी ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे उसकी मां खेत जाने का बोलकर घर से निकली थी। लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी। हम उन्हें ढूंढने निकले तो कुछ लोगों ने बताया कि एक महिला की पत्थर मारकर हत्या करने का प्रयास किया है। हम मौके पर पहुंचे तो वह घायल महिला उसकी मां निकली। वहां मौजूद लोगों की मदद से हम उन्हें मनपुरा अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान मां ने दम तोड़ दिया।

पति की हो चुकी थी पांच साल पहले मौत

जानकारी के अनुसार, 34 साल की पिंकी परिहार के पति की 5 वर्ष पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। पिंकी के 4 बच्चे हैं। पिंकी की बड़ी बेटी मुस्कान अपने नाना-नानी के यहां रहती थी। लेकिन साल भर पहले वह भी अपनी मां के पास आ गई और यहीं आकर रहने लगी। मृतका पिंकी 5 बीघा खेती और एक समूह के जरिए अपने बच्चों को पाल रही थी।

गांव के युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पति की मौत के बाद पिंकी की उमरीकला निवासी शिव कुमार लोधी से नजदीकियां बढ़ गईं। धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया। पिंकी 1 साल तक शिवकुमार के साथ लिवइन में रही। लेकिन 1 साल बाद पिंकी ने शिव के साथ रहने से इनकार कर दिया। हालांकि, लोधी बार बार पिंकी पर वापस साथ रहने के लिए दवाब बना रहा था। पिंकी को लोधी के साथ रहने में अब इंटरेस्ट नहीं था। इसी वजह से दोनों में विवाद होने लगा था। लोधी साल भर से पिछोर रह रहा था। वह पिंकी को भी पिछोर आने के लिए जोर देता था।

पिंकी को लेने आया था प्रेमी का दोस्त

मृतका पिंकी परिहार की बेटी ने बताया कि शनिवार को लोधी का जिगरी दोस्त दऊआ लोधी 2 बार घर आया था। जिसने उसकी मां पिंकी परिहार पर पिछोर चलने का दबाव बनाया। मां लोधी का फोन नहीं उठाती थी को दऊआ ने पिंकी से अपने फोन पर लोधी की बात कराई। लोधी ने फोन पर भी पिछोर आकर रहने के लिए कहा। लेकिन मां ने साफ मना कर दिया। इसके बाद तीसरी बार दऊआ लोधी के साथ घर आया था। लेकिन मां उनके आने से पहले ही खेत पर चली गई थी।

मां नहीं तो बेटी से साथ चलने को कहा

बेटी का कहना था कि लोधी भड़का हुआ था। वह उसे जबरदस्ती अपने साथ पिछोर ले जाने की बात कर रहा था। लोधी का कहना था कि अगर उसकी मां पिछोर चलने को तैयार नहीं है तो उसे साथ चलना होगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पैर पर पत्थर पटक कर लोधी और उसका दोस्त दऊआ मौके से भाग गए

पाटी घाट पर मिली थी घायल अवस्था में पिंकी

पिंकी खेत की कहकर घर से निकली थी। लेकिन पिंकी घायल अवस्था में पाटी घाट पर मिली थी। पिंकी के सिर पर पत्थर पटक कर उसे मौत के घाट उतारने का प्रयास किया गया था। जिसे इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में अज्ञात महिला के तौर पर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान पिंकी की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के दोस्त दउआ लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। शिव कुमार लोधी की हम तलाश कर रहे हैं, जल्द ही हम उसे भी गिरफ्तार कर लेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button