Chhattisgarh

CG BREAKING : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, आदेश जारी 

बलरामपुर, 06 दिसम्बर ।  इन दिनों उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते राज्य  में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देश के कई राज्यों में घना कोहरा भी देखा जा रहा है। वहीं,  ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के टाईमिंग में बदलाव किया है।

जानकारी के अनुसार ठंड की वजह से जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब जिले के सभी स्कूल देर से खुलेंगे। वहीं ये आदेश  प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के लिए है, लेकिन स्वामी आत्मानंद स्कूल के समय में परिवर्तन नहीं किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिसंबर के महीनें में कड़ाके की ठंड पड़ती है। बलरामपुर इलाके में भी ठंड का प्रकोप जारी है, यहाँ के कई इलाको में घना कोहरा देखा जा रहा है। यहां दिसंबर के महीने में अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रहता है।

बता दें कि ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित बस्तर संभाग के 7 जिले बस्तर कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाडा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर जिलों में ठंड के प्रकोप देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल की टाईमिंग में बदलाव कर दिया है। यहां पहले सुबह 7 से 7.30 बजे स्कूल शुरू हो जाते थे, तो वहीं अब स्कूल की टाईमिंग सुबह 9 से 4:15 तक कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button