मुख्यमंत्री शिवराज पहुंचे शहडोल: अधिकारियों से कहा- राष्ट्रपति पहली बार आ रही शहडोल, भव्य स्वागत की करें तैयारी

[ad_1]
शहडोल4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

शहडोल जिले के लालपुर हवाई अड्डे में भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस 15 नवंबर को राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल रहेंगी। इस कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार की शाम शहडोल पहुंचे।
समारोह स्थल पर पहुंचकर उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए मौके पर समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि संभाग का यह सौभाग्य है कि महामहिम राष्ट्रपति पहली बार मध्यप्रदेश के प्रवास पर आ रही हैं। वह शहडोल में आ रही हैं। हम उनका भव्य स्वागत करें और कार्यक्रम को ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और गरिमामयी स्वरूप प्रदान करें।
पेसा एक्ट होगा लागू- सीएम चौहान
उन्होंने कहा कि 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के अवसर पर जनजातीय परंपराओं एवं संस्कृति पर आधारित लोक नृत्यों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाए। राष्ट्रपति का जनजातीय परंपराओं के अनुसार स्वागत किया जाएगा, जिसकी तैयारियां की जाए। उन्होंने यह भी बताया कि 15 नवंबर से मध्यप्रदेश में सामाजिक समरसता लाने के उद्देश्य से पेसा एक्ट लागू होगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कमिश्नर राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री को सभा स्थल की तैयारियों, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था एवं भोजन व्यवस्था, हैलीपेड की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, विधायक जयसिंहनगर जयसिंह मरावी, जैतपुर विधायक मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी शरद कोल, एडीजी डीसी सागर, मुख्य वन संरक्षक लाखन सिंह उइके, कलेक्टर वंदना वैद्य, अध्यक्ष नगरपालिका बुढार शालिनी सरावगी, उपाध्यक्ष नगर पालिका शहडोल डोली शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमलप्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Source link