शनिवार को खजराना गणेश और रणजीत हनुमान के दर्शन: लंबोदर और पवनपुत्र का हुआ खूबसूरत श्रृंगार, ढोलक के साथ हुई आरती

[ad_1]

इंदौरएक घंटा पहले

इंदौर का खजराना गणेश मंदिर काफी प्रसिद्ध है। शनिवार को यहां भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार किया गया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया। शुद्ध घी और सिंदूर का चोला चढ़ाया। खूबसूरत नए वस्त्र भगवान को पहनाए, साफा बांधा। गेंदा, गुलाब और सफेद फूलों से बना सुंदर हार भगवान गणेश को पहनाया। दुर्वा की माला भगवान को अर्पित की, लाल फूल भगवान को अर्पित किए। गजानन के साथ विराजित रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी सुंदर श्रृंगार किया और फूलों की माला पहनाई। गेंदा और गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों से भगवान का सिंहासन सजाया। मंदिर के पुजारी पं. सतपाल महाराज ने भगवान गणेश का पूजन कर उनकी आरती की। सुबह से ही भगवान गणेश के दरबार में भक्तों का आना शुरू हुआ। पं. अशोक भट्ट ने बताया कि खजराना गणेश मंदिर परिसर में 33 देवी-देवताओं के छोटे-बड़े मंदिर बने हैं। यहां आने वाले भक्त एक ही परिसर में कई देवी-देवताओं के दर्शन कर सकते है।

इधर, रणजीत हनुमान मंदिर में पवनपुत्र का खूबसूरत श्रृंगार किया गया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक कर तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाया। खूबसूरत नए वस्त्र भगवान को पहनाए। आकड़े के पत्तों पर चंदन से जय सीताराम लिखकर पत्तों की माला भगवान को अर्पित की। कमल के फूल भगवान को अर्पित किए। विभिन्न किस्म के फूलों की पंखुड़ियों से भगवान का सिंहासन सजाया। गर्भगृह में सुंदर लाइटिंग से सजावट की गई। पुजारी पं. दीपेश व्यास ने भगवान का विधि-विधान से पूजन किया। शनिवार को सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। ढोलक-मंजीरे के साथ भगवान की भव्य आरती की गई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त भी शामिल हुए। मंदिर की मान्यता है कि यहां भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। दूर-दूर से भक्त यहां भगवान हनुमान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने आते है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button