कुए से पानी भरने पर भाइयों में चले लाठी डंडे: पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार, बोले- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

[ad_1]

विदिशाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

विदिशा में कुए से पानी भरने पर दो भाइयों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। विवाद इतना बड़ गया कि मामला थाने तक जा पहुंचा। थाने में रिपोर्ट के नाम पर खाना पूर्ती की गई। जिसके बाद फरियादि अब जिला मुख्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने SP से न्याय की गुहार लगाई है।

दरअसल शमशाबाद थाना क्षेत्र के गोकुलपुर में रहने वाले प्रीतम सिंह अपने परिवार के साथ फरियाद लेकर विदिशा पहुंचे। जहां उसने एसपी से शिकायत की है। एसपी को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि 9 तारीख को उनके साथ कुंए से पानी लेने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें आरोपियों ने मारपीट कर दी थी। उसने मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नैना देवी बंजारा ने बताया कि 9 तारीख को कुए पर पानी भरने से और उनके ही परिवार के सदस्य जो हिस्सा बाटी में अलग अलग हो गए थे। उन लोगो ने उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस में शिकायत करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा नेताओं से जुड़े हुए हैं इसलिए पुलिस वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस मौके पर भीकम सिह , राजकुमारी बाई सहित परिवार के सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button