सीहोर पहुंची पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा: राज्य शिक्षक संघ जिला सीहोर के बैनर तले जगदीश यादव का भव्य स्वागत किया

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sehore
  • Jagdish Yadav Was Given A Grand Welcome Under The Banner Of State Teachers Association District Sehore.

सीहोर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्य शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में 5 सितंबर से उज्जैन से निकाली जा रही पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में से होती हुई गुरुवार को सीहोर पहुंची। जिसका राज्य शिक्षक संघ जिला सीहोर के बैनर तले जगदीश यादव का भव्य स्वागत किया गया।

यात्रा का मुख्य उद्देश पुरानी पेंशन लागू कराना है अनुकंपा नियुक्ति, प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, क्रमोन्नति, पदोन्नति, ग्रेजुएटी जैसी अन्य मांगों को भी प्रमुखता के साथ पूरा कराना है। पूरे प्रदेश में यात्रा को अपार जनसमर्थन मिला पेंशन न्याय सत्याग्रह यात्रा 9 अक्टूबर को भोपाल पहुंचेगी और राजधानी के शाहजहांनी पार्क में विशाल सम्मेलन आयोजित करेगी। स्वागत करने वालों में विश्वजीत त्यागी, यशवंत ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, रमन तिवारी, चंदर सिंह ठाकुर, महेंद्र सोलंकी, जागेश्वर भगत, संजय सिंह जादौन, रामबाबू पाटिल, अशोक वर्मा, दिनेश झाला, अनिल नरोलिया, विनोद मालवीय, भोला शंकर ओझा, अनूप, दिनेश वर्मा, महेंद्र सोलंकी, बीपी चंद्रवंशी, गोविंद ठाकुर, मनीष सारसिया, जगदीश मालवीय, बद्री वर्मा, दीपक सावनेर इत्यादि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button