Chhattisgarh
C.G. BREAK :मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के दौरान संसदीय सचिव की तबीयत बिगड़ी, आनन फानन में अस्पताल में भर्ती

कांकेर। आज 15 अगस्त के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में सीएम भूपेश बघेल ने तिरंगा फहराया। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी।
आपको बता दें कि कांकेर के नरहरदेव मैदान आज स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी भी पहुंचे हुए थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Follow Us