गुना में महिला की दर्दनाक मौत: प्यार के जिस रिश्ते को घरवाले नहीं तोड़ सके, उसे सड़क हादसे ने खत्म कर दिया

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Guna
  • The Relationship Of Love, Which The Family Members Could Not Break, Was Ended By A Road Accident.

गुनाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मृतक ज्योतिबाई। फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

मृतक ज्योतिबाई। फाइल फोटो।

सात वर्ष पहले युवक-युवती ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की। धीरे-धीरे सब कुछ सामान्य हो रहा था। बमुश्किल दोनों के परिवार वालों ने इस रिश्ते को अपनाया और एक-दूसरे के घर आना-जाना शुरू किया। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। गुरुवार को गुना में हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गयी। दो मासूम बच्चों को छोड़कर वह दुनिया से चली गयी। हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। महिला के पति और बच्चे भी हादसे में घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।

यह कहानी है राजस्थान के झालावाड़ जिले के खानपुरिया गांव में रहने वाले देवसिंह राजपूत(28) की। 7 वर्ष पहले शिवपुरी के कोलारस में रहने वाली ज्योति बाई(25) और उसके बीच प्रेम हुआ। दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जा कर शादी कर ली। दोनों के घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। दोनों के परिवार में जमकर नाराजगी थी। उन्होंने इस रिश्ते को अपनाने से मना कर दिया। दोनों पति-पत्नी अलग रहने लगे। समय बीतता रहा और दोनों के जीवन में खुशियां उस समय आयीं, जब उनके यहां बेटा हुआ। बेटे का नाम रखा विशाल। वह अब चार वर्ष का हो चुका है। दो वर्ष बाद एक बेटी का जन्म हुआ तो नाम रखा संगीता। उसकी उम्र अब दो वर्ष है।

बच्चों के आने के बाद उनके परिवार में खुशियां आ गयीं थी। इसी बीच परिवार वालों के दिल भी पिघलने लगे। उन्होंने दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया। संबंधी एक-दूसरे के घर भी आने-जाने लगे थे। तीज त्योहार साथ-साथ मनाने लगे। जीवन मे एक बार फिर खुशियां लौट आईं। लेकिन कुदरत को शायद कुछ और ही मंजूर था…

सड़क हादसे में पत्नी की मौत

देवसिंह ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल से बाइक से अपने गांव के लिए वापस लौट रहा था। उसकी बाइक जैसे ही गुना के जंजाली के आगे पहुंची, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर में उसकी पत्नी नीचे गिर गयी। वहीं वह अपने बच्चों सहित काफी आगे जाकर गिरा। उसकी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं देवीसिंह और उसके दोनों छोटे बच्चे घायल हो गए। किसी की सूचना पर पुलिस मौके पर आई और उन सब को जिला अस्पताल भिजवाया।

यहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका और बच्चों का इलाज किया गया। उसकी पत्नी के शव को PM रूम में रखवा दिया गया, जबकि अपने बच्चों को वह मरहम-पट्टी कराने के बाद संभालता रहा। जानकारी लगने के बाद दोनों के परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंचे। महिला के शव का PM करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

जिला अस्पताल में बच्चों को संभालता देवसिंह।

जिला अस्पताल में बच्चों को संभालता देवसिंह।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button