सीहोर क्लब ने एमजी क्लब को 1-0 से हराया: पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने कहा- चर्च मैदान फुटबाल खिलाड़ियों के लिए आदर्श

[ad_1]
सीहोर22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

खेल आम आदमी की जिंदगी का हिस्सा बने, इस दिशा में प्रयास करना हम सबकी जिम्मेदारी है। खेलों से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। शहर में खेल के अनेक मैदान है, लेकिन चर्च मैदान फुटबाल खिलाड़ियों के लिए आदर्श है। जिला फुटबाल एसोसिएशन के कोच मनोज कन्नोजिया की मेहनत का परिणाम है कि शहर के अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी देश ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर हमारे जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उक्त विचार शहर के चर्च मैदान पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहे।
उन्होंने कहा कि बीएसआई क्लब के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रमोद पटेल की स्मृति में शहर के चर्च मैदान पर खेली जा रही है। इस प्रतियोगिता में शहर के अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। हमारे लिए गर्व का विषय है। आज मैं चर्च ग्राउंड पर आकर अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। हमारे सीहोर शहर के बच्चे पूरे देश और दुनिया में नाम कमा रहे हैं। सीहोर का नाम रोशन कर रहा है। मैं सभी खेल संघों को और फुटबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जिन्होंने खेलों के लिए सदैव समर्पित रहने वाले स्व. प्रमोद पटेल काका की स्मृति में प्रतियोगिता कराई है। मैं हमेशा खिलाड़ियों के बीच में रहा हूं। खिलाड़ियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जब खिलाड़ी निखरता है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला फुटबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुदीप व्यास ने बताया कि शहर के चर्च मैदान पर जारी फुटबाल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इसके पश्चात यहां पर खेली जा रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीहोर क्लब और एमजी क्लब के मध्य मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में सीहोर क्लब ने एमजी क्लब को 1-0 के नजदीकी मैच में हराया। इस मैच के दौरान सीहोर क्लब की ओर से 33 मिनट में एक मात्र गोल स्ट्राइकर मनोज जोशी ने किया था।
Source link