रिमझिम बारिश के बीच हादसा: रीवा में कच्चे घर की दीवार गिरने से महिला की मौत, मरने से पहले एक गाय, एक बछड़ा और एक भैंस को निकाला बाहर

[ad_1]
रीवाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

- मनगवां थाना अंतर्गत दुबगवां गांव का मामला
रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत दुबगवां गांव में एक महिला की कच्चे घर की दीवार गिरने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दो दिन से चल रही रिमझिम बारिश के बीच मिट्टी के कच्चे घर में सीलन फैल गई थी। इसी बीच महिला को दीवार गिरने का अहसास हुआ। आनन-फानन में महिला ने सोचा अगर दीवार गिरी तो मवेशी मर जाएंगे। ऐसे में उसने तुरंत एक गाय, एक बछड़ा और एक भैंस को बाहर निकाला।
तभी भर-भराकर मिट्टी की दीवार महिला के ऊपर गिर गई। हादसा देख घर के सदस्यों ने गांव में शोर मचाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि गांव वालों ने बिना देरी किए मलबा हटाना शुरू किया, लेकिन तब तक एक घंटे बीत गया। इसी बीच महिला का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। फिर भी परिजन महिला को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मवेशियों के निकलते ही सेकंडों में गिरी
मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पटेल ने बताया कि गुरुवार की शाम 7 बजे के आसपास रीना दुबे पति मुकेश दुबे 35 वर्ष मवेशियों को भूसा चारा दे रही थी। इसी बीच मिट्टी के कच्चे घर की दीवार बाहर की ओर झुकने लगी। महिला को लगा कि अब दीवार गिर जाएगी। तुरंत महिला ने साहस का परिचय देते हुए मिनटों में तीनों मवेशियों को बाहर निकाला। तभी सेकंडों में महिला के ऊपर ही दीवार गिर गई।
एसजीएमएच के चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
परिजनों की मानें तो दीवार गिरते ही गांव वालों की मदद से रेस्क्यू कर मलबे से महिला को बाहर निकाला गया था। साथ ही तुरंत चार पहिया वाहन से संजय गांधी अस्पताल लाया, लेकिन एसजीएमएच में पहुंचते ही चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। इधर चौकी पुलिस ने रात हो जाने के कारण लाश को मर्चुरी में रखवाया था। शुक्रवार की सुबह पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है।
पशु प्रेमी थी महिला
गांव वालों ने बताया कि रीना दुबे की दीवार गिरने से मौत पर मातम पसरा हुआ है। वह अपने मवेशियों को बहुत मानती थी। साथ ही खान-पान के साथ दुलार भी करती थी। दीवार की गिरने से पहले महिला ने पूरा हादसा भांप लिया था। इसीलिए एक गाय, एक बछड़ा और एक भैंस को बाहर निकालकर खुद मिट्टी में दफन हो गई।
Source link




