बेटे की मारपीट से घायल बुजुर्ग की मौत: पिपरवानी पिंडरई ग्राम की घटना; नशे की हालत में पिता पर किया था हमला

[ad_1]

सिवनी4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत पिपरवानी पिंडरई ग्राम में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है। जहां एक बेटे ने घरेलू विवाद के चलते पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा था। जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पिता और पुत्र के बीच घरेलू विवाद को कहासुनी हो गई थी। इससे गुस्साए बेटे फूलचंद ने पिता आदो राम चिराम पर हमला कर दिया। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल सिवनी लाया गया, और भर्ती कराया गया। जहां उपचार के उसकी आदो चिराम की मौत हो गई।

पुलिस को दी जानकारी

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने कुरई पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां बताया कि घरेलू विवाद के चलते पिता पर पुत्र ने हमला कर दिया। जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आई थी, और उपचार के समय उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस कर रही जांच

​​​​​​कुरई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक फूलचंद ने शराब के नशे में अपने पिता आदो राम चिराम से विवाद शुरू कर दिया। वह कह रहा था पिता ने उसके लिए जमीन जायदाद नहीं बनाई। इसके अलावा अन्य बातों को लेकर पिता​​​​​-पुत्र के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान फूलचंद ने पिता पर हमला कर दिया। इसके बाद घायल अवस्था में परिजन आदोराम को जिला चिकित्सालय सिवनी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button