स्थापना दिवस में मुख्यमंत्री के आने का मिला आश्वासन

नंदिनी अहिवारा
रायपुर, 2 जनवरी । जय सतनाम सेवा समिति गिरहोला में इस वर्ष भी मिनी गिरोदपुरी धाम गिरहोला में धूमधाम के साथ तीन दिवसीय स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया है। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने पूर्व विधायक राज महंत सांवला राम डाहरे के नेतृत्व में समिति के अध्यक्ष कुंज लाल बंजारे सहित पदाधिकारी , सदस्य एवं ग्रामवासी रायपुर पहुना पहुंच कर साल व श्री फल से सम्मानित करते हुए नव वर्ष की बधाई दिया व कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।
मु्ख्य मंत्री ने कार्यक्रम में आने का आश्वासन दिया है।आमंत्रित करने वालो में सरपंच सुनीति यादव, पूर्व सरपंच घनश्याम बंजारे, पूर्व जनपद सदस्य उषा सोनवानी, तारन टंडन,नंद कुमार महिलांग, मनीष बंजारे, उमेश बंजारे, शिव पुराने पुष्पा बंधे , उप सरपंच जावेद बंजारे , वेद राम जांगड़े, संजू बंजारे,रवि पुराने,भोज बंजारे,चिंता राम बंजारे,धुव्र बंजारे, अमर दस ,राम दास ,पवन बंजारे, तुलुश जांगड़े दानी बंजारे, एवं विक्रम मारकंडे प्रमुख थे।




