श्योपुर SP की कार्रवाई: 1 SI सहित 9 ASI का किया तबादला, बोले- रूटीन ट्रांसफर है

[ad_1]
श्योपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

श्योपुर की कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिए एसपी आलोक कुमार सिंह ने सोमवार देर रात सूची जारी करके एक एसआई सहित 9 एएसआई के अलग-अलग पुलिस थानों में तबादले किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसपी जल्द ही कुछ कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल के तबादलों के आदेश भी जारी कर सकते हैं।
एसपी आलोक कुमार सिंह ने सोमवार देर रात आदेश जारी किए। जिसमें उप निरीक्षक सतीश सरवैया को थाना विजयपुर से पुलिस थाना कोतवाली, सहायक उपनिरीक्षक श्रीराम अवस्थी को थाना विजयपुर से थाना गसवानी, प्रदीप त्यागी को दुर्गापुरी पुलिस चौकी से सामरसा पुलिस चौकी, जाहर सिंह को थाना रघुनाथपुर से थाना देहात, उमा चरण गुर्जर को पुलिस लाइन से पुलिस थाना बरगवां, जितेंद्र शर्मा को थाना देहात से थाना रघुनाथपुर, जितेंद्र सिंह को थाना ढोढर से पुलिस चौकी दुर्गापुरी, नेकराम को थाना बड़ौदा से थाना मानपुर, सुखबीर सिंह को थाना आवदा से थाना मगरदा, नरसिंह मावई को थाना बरगवां से थाना ढोढर के लिए स्थानांतरित किया है। एसपी आलोक कुमार सिंह का कहना है कि कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिए इस तरह के तबादले किए जाते हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है।

Source link