अनुभूति कार्यक्रम का हुआ आयोजन: वन्य जीव के बारे में दी जानकारी, चित्रकला प्रतियोगिता के साथ प्रश्नावली में दिए जवाब

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Dhar
- Information Given About Wildlife, Answers Given In Questionnaire Along With Painting Competition, Inspired For Environmental Protection
धारएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

वन परिक्षेत्र सरदारपुर वन मंडल द्वारा अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन माही नर्सरी सरदारपुर में किया गया। जिसमें 133 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरदारपुर के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडलोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत उप वन मंडल अधिकारी पीके पाराशर द्वारा स्कूली बच्चों को वन संरक्षण वन प्राणी संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण की जानकारी दी गई एवं बच्चों का पर्यावरण संरक्षण में योगदान हेतु बच्चों को प्रेरित किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में बच्चे हुए शामिल
दरअसल मध्य प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम श्रृंखला अंतर्गत धार वन विभाग द्वारा भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। वनमंडलाधिकारी धार जीडी बरवडे के निर्देशन में सरदारपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6टवी से 12वी तक के कुल 123 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभागिता की गई। ईको सिस्टम, वन्य प्राणी संरक्षण एवं प्राकृतिक विषयों पर बच्चों द्वारा मनमोहक चित्रकारी की गई। प्रतियोगिता में कुमकुम राठौर कक्षा 07 वी प्रथम स्थान, करिश्मा भुरिया कक्षा 08वी दूसरा स्थान एवं कविता डोडवा कक्षा 8वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संरक्षण का महत्व बताया
वन परिक्षेत्र अधिकारी सरदारपुर महेश कुमार अहिरवार द्वारा स्कूली बच्चों को अनुभूति कार्यक्रम का उद्देश्य वन विभाग की संरचना कार्यक्रम की गतिविधियां एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद धर्मेंद्र मंडलोई द्वारा स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया। स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण करने वन्य प्राणियों की सुरक्षा करने का संदेश दिया गया।
इस कार्यक्रम में सरदारपुर उत्कृष्ट विद्यालय सरदारपुर मॉडल स्कूल सरदारपुर कन्या स्कूल एवं राजगढ़ के बालक स्कूल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिनको वन एवं पर्यावरण से संबंधित क्विज प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें क्विज प्रतियोगिता में कुमारी आरती अकरम सिंह भूरिया प्रथम स्थान पर रहे एवं द्वितीय स्थान पर कुमारी मोहिनी ओंकार, द्वितीय पर ही बालक वर्ग में अरुण मावी एवं लोकेश सोनी रहे।

पौधों के बारे में दी जानकारी
चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी महक बारिया उत्कृष्ट विद्यालय सरदारपुर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर रही एवं शुभम चौधरी मॉडल स्कूल सरदारपुर बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार दीक्षित पीटीआई शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सरदारपुर द्वारा किया जाकर स्कूली बच्चों को वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की रोचक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सुबह स्कूली बच्चों को माही नर्सरी में उगाए जाने वाले पौधों के बारे में बताया गया एवं आसपास स्थित वृक्षों एवं पक्षियों की पहचान कराई गई।
वहीं ग्राम मालपुरिया में जंगल भ्रमण कार्यक्रम रखा गया, जिसमें वन क्षेत्र में पाए जाने वाले जीव जंतुओं एवं वनस्पतियों की जानकारी स्कूली बच्चों को विस्तार से दी गई। इसके पश्चात क्विज प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
Source link