बुधवार को खजराना गणेश और रणजीत हनुमान के दर्शन: भगवान गणेश का सजा दरबार, हनुमान जी का हुआ सुंदर श्रृंगार

[ad_1]
इंदौर32 मिनट पहले
खजराना गणेश मंदिर में बुधवार को गजानन का भव्य श्रृंगार किया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक कर शुद्ध घी और सिंदूर का चोला चढ़ाया। नए वस्त्र भगवान को पहनाए, साफा बांधा। गुलाब के फूलों से बना सुंदर हार, गेंदा, गुलाब और सफेद फूलों से बने हार भगवान को पहनाए। मोगरे के फूलों से बनी माला भगवान को अर्पित की। गजानन के साथ विराजित रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी सुंदर श्रृंगार किया गया। उन्हें भी नए वस्त्र पहनाए, फूलों की माला व हार पहनाए। कमल के फूल अर्पित किए। गुलाब के फूलों से भगवान का सिंहासन सजाया। गेंदे के फूलों से बनी माला से गर्भगृह में सजावट की। लड्डूओं का भोग भगवान को अर्पित किया। मंदिर के पुजारी पं. सतपाल महाराज ने भगवान की आरती की। पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि मंदिर में रोजाना दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते है। यहां कई भक्त अपने छोटे बच्चों को लड्डूओं से तोलते है।

इधर, रणजीत हनुमान मंदिर में संकटमोटन का सुंदर श्रृंगार किया गया। पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया। तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाया। गुलाबी रंग के नए वस्त्र भगवान को पहनाए। गेंदे के फूलों से बना हार पहनाया। गुलाब और सफेद फूलों से बना हार भगवान को अर्पित किया। आकड़े के पत्तों पर चंदन से जय सीता राम लिखकर पत्तों की माला भगवान को अर्पित की। मोगरे के फूलों से बनी मालाओं से गर्भगृह सजा। विभिन्न किस्म के फूलों की पंखुड़ियों से भगवान का सिंहासन सजाया। मंदिर के पुजारी पं. दीपेश व्यास ने भगवान का विधि-विधान से पूजन कर उनकी आरती की। मंदिर में रोजाना कई भक्त भगवान के दर्शन करने आते है। मंदिर की मान्यता है कि यहां भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।

Source link