मिनी ट्रक ने बाइक सवार 2 छात्रों को मारी टक्कर: एक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल, कोचिंग से घर लौट रहे थे

[ad_1]

जबलपुर8 घंटे पहले

जबलपुर के सृजन चौक पर बुधवार शाम ईंट से भरे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को रौंद दिया। घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। घायल छात्र कहना है कि वह दोस्त पीयूष कुशवाहा के साथ कोचिंग से घर जा रहे थे। इस दौरान मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। पीयूष गाड़ी के नीचे आ गया। सूचना के बाद गोरा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र पीयूष कुशवाहा बाइक क्रमांक MP20 KJ- 5789 को चला रहा था। पीछे उसका दोस्त बैठा हुआ था। घायल पीयूष के साथी ने बताया कि संजीवनी नगर में उनका घर हैं। 12 वीं में पढ़ते हैं। कोचिंग पढ़ने के लिए यादव कॉलोनी आए थे। छात्र ने बताया कि कोचिंग से छूटने के बाद वे दोस्त के साथ सदर आए थे। यहां से जब घर तरफ संजीवनी नगर जा रहे थे, उसी दौरान मिनी ट्रक क्रमांक- MP20- Ga- 5443 ने टक्कर मार दी। घटना में छात्र पीयूष कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर गोरा बाजार थाना पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंचा। ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीयूष के परिजनों को सूचना दे दी हैं। फिलहाल मिनी ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक छात्र पीयूष कुशवाहा और उसका साथी संजीवनी नगर का रहने वाला है। उनकी कोचिंग यादव कॉलोनी में है, जबकि जिस जगह हादसा हुआ है, वह कोचिंग से करीब 6 किलोमीटर दूर है। घायल छात्र ने बताया कि वह दोस्त यहां मिलने आए थे। पेट्रोल खत्म हो गया था। फिर पेट्रोल भरवा कर वापस घर जा रहे थे, इसी दौरान दुर्घटना हो गई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button