MP में सर्दी की एंट्री: दिवाली पर हल्की ठंड रहेगी, एक सप्ताह बाद बदलेगा मौसम

[ad_1]
भोपालएक घंटा पहले
मध्यप्रदेश में अब लगभग सर्दी की शुरुआत हो गई है। दिन में अभी तापमान सामान्य 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि रात का पारा करीब 15 डिग्री रहने से रातें सर्द होने लगेंगी। दिवाली की रात यानी 24 अक्टूबर को गुलाबी ठंडक रहेगी। एक सप्ताह तक तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। उसके बाद मौसम पूरी तरह बदल जाएगा।
मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि मौसम अब पूरी तरह साफ हो चुका है। अब मानसून के जो भी सिस्टम बनेंगे, उससे मध्यप्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। यहां मौसम शुष्क हो गया है। हिमालय में बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंडी हवाएं आना शुरू हो चुकी हैं। इससे मौसम में हल्की ठंडक होने लगी है। अक्टूबर के अंत तक अच्छी ठंड महसूस हो सकती है।
रात का पारा कम होने से ओस पड़ने लगी
रात को ठंडक बढ़ने से ओस भी पड़ने लगी है। सुबह पत्तों और घास पर ओस साफ नजर आने लगी है। वातावरण में नमी बढ़ गई है। इससे धूल और धुंए के कण हवा में घुल जाते हैं। तापमान कम होने और यह भारी होने से ऊपर नहीं जा पाते। इससे रात और सुबह के समय कोहरे जैसे हालत बनने लगे हैं। हालांकि अभी कोहरा नहीं बन रहा है।
अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहेगा
अभी मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक चल रहा था। अब यह औसतन 32 डिग्री के नीचे आ सकता है। इसके साथ ही रात का पारा औसतन 15 डिग्री के आसपास आ सकता है। ऐसे में रात को ठंडक बढ़ेगी। दिवाली पर भी अभी तापमान ऐसा ही रहेगा, लेकिन उसके बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।
हिमालय से आने लगीं ठंडी हवाएं
वैज्ञानिक अशफाक ने बताया कि इस बर हिमालय में समय से पहले ही बर्फबारी होना शुरू हो गई। इस कारण बारिश के तुंरत बाद हल्की ठंड पड़ने लगी। मध्यप्रदेश में और ठंड बढ़ेगी। अभी हवाएं नॉर्थ वेस्टर्नली चल रही हैं। अगर हिमालय में अगले 24 घंटे में बर्फबारी होती है, और हवाएं नॉर्थली हो जाती हैं, तो प्रदेश में ठंडक हो सकती है
दिन का पारा यहां ज्यादा
मध्यप्रदेश में वर्तमान में दिन का पारा सबसे ज्यादा ग्वालियर, गुना, खरगोन, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, दमोह, खजुराहो, मंडला और नौगांव में 32 डिग्री से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है, जबकि सबसे कम सिवनी, नरसिंहपुर, पचमढ़ी, और बैतूल में यह 28 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है।
यहां रात का पारा कम रहा
प्रदेश में अभी सबसे सर्द रातें पचमढ़ी में चल रही हैं। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के नीचे तक चला गया है। मंडला, नौगांव, छिंदवाड़ा, बैतूल और रायसेन में यह 14 डिग्री के नीचे तक आ गया है। सिवनी, खजुराहो और सीधी को छोड़कर प्रदेश भर में रात का पारा 18 डिग्री से भी कम चल रहा है।
अक्टूबर में अभी तक 4 इंच बारिश
मध्यप्रदेश में 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक 47 इंच बारिश हो चुकी थी, जबकि 1 अक्टूबर से अब तक 4 इंच पानी गिर चुका है। कुल इस सीजन में 51 इंच बारिश हो चुकी है। मध्यप्रदेश में सामान्य तौर पर 39 इंच पानी गिरता है। इस साल यह सामान्य से 12 इंच ज्यादा है।
Source link