मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: तीन वर्ष बाद 300 यात्री द्वारिका-सोमनाथ के लिए हुए रवाना, माला पहनकार जनप्रतिनिधियों ने किया विदा

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Khargone
- After Three Years, 300 Passengers Left For Dwarka Somnath, People’s Representatives Wearing Garlands Sent Them Off
खरगोन33 मिनट पहले
खरगोन शहर में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के अंतर्गत रविवार को पुराना कलेक्टर परिसर से तीर्थ यात्री द्वारिका-सोमनाथ के लिए रवाना हुए। तीर्थ यात्रियों की बसों को नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी ने हरी झंडी दिखाई। साथ ही यात्रियों से बात करते हुए उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और शुभकामनाए दी।
द्वारिका-सोमनाथ रवाना होने वाले ग्रामीण के 105 और शहर के 14 यात्री शामिल है। कुल 300 यात्रियों को खरगोन जिले के विभिन्न जनपदों से खंडवा के लिए रवाना किया गया। खंडवा से ट्रेन के माध्यम से यात्रा द्वारिका-सोमनाथ के लिए निकलेगी। यह यात्रा 1 अक्टूबर को वापस पहुंचेगी। तीन वर्ष बाद यात्रा दोबारा शुरू होने से यात्रियों में खुशी थी। इस दौरान पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन, नपा उपाध्यक्ष भोलू कर्मा व अन्य प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं…
Source link
Follow Us