जिला अस्पताल में कायाकल्प अभियान: वार्ड में डस्टबिन नहीं, खिड़की में कांच की जगह लगाए कार्टून

[ad_1]

खरगोनएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला अस्पताल में कायाकल्प अभियान में पीयर असेसमेंट के लिए गुरुवार को दो सदस्यों की टीम ने चार घंटे तक निरीक्षण किया। इसमें कई कमियां मिली है। वार्डों में डस्टबिन की कमी, खिड़की में कांच की जगह कार्टून मिले तो फटी बेडशीट भी मिली है। टीम ने ब्लड बैंक, पैथॉलाजी की प्रशंसा की है। 70 अंक मिलने पर राज्य स्तरीय टीम अस्पताल में दौरा करेगी। टीम के डॉ. अभिषेक जीनवाल व तुप्ति कुड़ापे ने सुबह 11 बजे पहुंचकर सबसे पहले हर्बल गार्डन का निरीक्षण किया। यहां सफाई को कहा। इसके बाद ड्रग स्टोर पहुंचे। यहां रिकार्ड की जानकारी ली।

साथ ही पूछा कि तीन माह व छह माह का आर्डर किस तरह बुलाओगे। इसके अलावा रजिस्टरों की जांच की गई। इसके बाद टीम सर्जिकल वार्ड पहुंची। यहां एक भी डस्टबिन नहीं मिला कर्मचारियों पर डॉ. तुप्ति नाराज हुई। इसके बाद खिड़की में कांच की जगह कार्टून देखकर कहा कि यह क्या है। अस्पताल में ऐसी व्यवस्था होना चाहिए। जल्द कांच व जालियां लगाई जाए। इसके बाद टीम ने ऑक्सीजन सिलेंडर को देखा। इसमें तय तारीख व समय की जांच की गई। वार्ड में दवाई, इंजेक्शन आदि सामग्री की ड्रॉज में नाम नहीं लिखे होने पर नाराजगी जताई। आग बुझाने के सिलेंडर को चालू करने व तारीख की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एक पलंग पर फटी बेडशीट मिली तो तत्काल नर्स ने उसे हटाया और दूसरी बिछाई।

टीम ने हेल्प डेस्क के निरीक्षण में कहा कि यहां शिकायत पेटी पर कुछ नहीं लिखा है। इसमें सप्ताह में किस दिन कितने बजे पेटी खुलेगी इसे निर्धारित किया जाए। वहीं टीम ने ब्लड बैंक, पैथॉलाजी देखकर प्रशंसा की। साथ ही कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके बाद टीम ने किचन में कर्मचारियों से भोजन के बारे में पूछा क्या क्या बनाया जाता है।

“टीम को मिली कमियां दूर करेंगे। फाइनल दौरे की तैयारियां करेंगे। पुराना भवन होने के कारण प्लास्टर व खिड़कियों की परेशानी है। इसे भी दूर करने के प्रयास करेंगे।”

-डॉ. अमरसिंह चौहान, सिविल सर्जन

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button