कांग्रेस ने किया नगर निगम का घेराव: जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने कहा- चुनाव जीतने वादे किए थे, महापौर बनने के बाद भूल गईं

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Singrauli
- District President Arvind Singh Chandel Said Had Promised To Win The Election, Forgot After Becoming Mayor
सिंगरौली22 मिनट पहले
सिंगरौली नगर में पेयजल, प्रकाश, दूषित पेयजलापूर्ति, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और बढ़े हुए गृह टैक्स, बिजली बिल की माफी, समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से नगर निगम पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वंसमणि प्रसाद वर्मा, वरिष्ठ नेता पंडित राम अशोक शर्मा व शहरी जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर निगम कार्यालय के बाहर पहुंचे। कार्यकर्ता नगर निगम और नगर महापौर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसके बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता वही धरने पर बैठ गए।
बाद में कांग्रेस नेताओं ने मांग पत्र का कार्यकर्ताओं के बीच वाचन किया और नगर आयुक्त को संबंधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल ने कहा कि दिल्ली के तर्ज पर महापौर ने चुनाव जीतने के लिए बड़े 2 वादे किये थे, सिटी बसों में किराया माफ, होगा, बिजली फ्री में मिलेगी, हर गरीब को आवास मिलेगा जैसे वादे महापौर बनने के बाद भूल गईं हैं। पहले यही नगर निगम सामुदायिक भवन मध्यमवर्गीय लोगों के वैवाहिक समारोह से लेकर अन्य कार्यक्रमों के लिए काम आता था। आज इसे गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों से दूर कर दिया गया। पूंजीवादी सोच की सरकार गरीबों के खिलाफ काम कर रही है। नगर निगम उसी ढर्रे पर चल पड़ा है। स्मार्ट सिटी के नाम पर गरीबों का उजाड़ा जा रहा है। अपात्रों और करीबियों को दुकानें आवंटित की जा रही हैं विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता रुपेश पांडेय, शशिकला पांडेय समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।


Source link