8 भाजपाई 6 साल के लिए निष्कासित: बुरहानपुर में पार्टी के विरुद्ध लड़ रहे थे चुनाव

[ad_1]

बुरहानपुर (म.प्र.)3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेपानगर नगर पालिका चुनाव में पार्टी के विरूद्ध जाकर चुनाव लड़ रहे 8 भाजपाइयों को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसमें सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के दूरसंचार विभाग में प्रतिनिधि प्रवीण काटकर व उनकी पत्नी सरला काटकर भी शामिल है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बुधवार शाम पत्र जारी कर 8भाजपाइयों के निष्कासन की बात कही। पत्र में कहा गया कि प्रदेश नेतृत्व से मिले निर्देश के बाद नेपानगर नगर पालिका चुनाव में पार्टी के विरूद्ध उम्मीदवार बनने पर तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर 8 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।

इन्हें किया गया निष्कासित-

  • प्रवीण काटकर
  • सरला काटकर
  • सिरिल रूपेले
  • हरिराम उइके
  • गेंदालाल मौर्य
  • ललिता कटारिया
  • बसंती बाई उइके
  • चंद्रवती गेंदालाल मौर्य।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button