सीएम के कार्यक्रम के पहले कांग्रेसी हिरासत में: पीएम आवास योजना के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने की थी योजना

[ad_1]

सतना39 मिनट पहले

सतना में आयोजित पीएम आवास के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम का विरोध करने जा रहे कांग्रेसियों के पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सीएम को काले झंडे दिखाने की तैयारी में थे। पुलिस ने फिलहाल कार्यकर्ताओं को अभिरक्षा में लिया है।

सिविल लाइन चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा कई नेताओं को पुलिस ने उनके घरों से ही अभिरक्षा में ले लिया है। सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को पुलिस वैन में बैठा कर ले जाया गया। गिरफ्तारी देने वालों में विक्रांत त्रिपाठी, रीतेश त्रिपाठी, सौरभ दुबे प्रांशु, बद्री पांडेय, निखिल तिवारी, पार्षद पंकज कुशवाहा समेत तमाम युकां कार्यकर्ता शामिल है। चित्रकूट क्षेत्र के नेता बद्री पांडेय को तो उनके घर से ही अभिरक्षा में ले लिया।

सीएम का विरोध करने की थी योजना

बता दें कि युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के सतना आगमन पर उनके विरोध की तैयारी की थी। वे काले झंडे दिखाने तथा सभा स्थल में भी घुसने की तैयारी में लगे थे। युकां कार्यकर्ताओं ने सतना में व्यवस्थाओं, बेरोजगारी, सरभंगा अभयारण्य जैसे मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

उसी क्रम में सुबह सिविल लाइन चौराहे पर युकां कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। तभी पुलिस वहां पहुंच गई और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यकर्ता विरोध जताते हुए नारे लगाने लगे और सड़क पर लेट भी गए। पुलिस उन्हें वैन में भर कर अस्थायी जेल ले गई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button