शहर की मुख्य सड़कें जलमग्न: एक घंटे की बारिश से जलमग्न हुई सड़कें, आज भी तेज बारिश की संभावना

[ad_1]

दमोह19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार की दोपहर हुई तेज बारिश से शहर की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गईं। करीब एक घंटे तक बारिश का दौर जारी रहा। इसके बाद शाम 4 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। इसके पूर्व सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकल आई। दोपहर 1.30 बजे तक धूप रही, लेकिन इसके बाद अचानक आसमान पर बादल छाने लगे। दोपहर 2 बजे घने बादलों की वजह से कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया और शाम होने का अहसास होने लगा। इसके बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई। जो एक घंटे तक चलती रही।

जिससे शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। जेल तिराहा के पास, तहसील ग्राउंड के सामने, घंटाघर, कचौरा बाजार, सिविल वार्ड, राजीव कॉलोनी के सामने सड़कों पर आधा फीट पानी बहता रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेश खबसे का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के चलते एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। बुधवार 5 अक्टूबर को भी तेज बारिश की संभावना है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button