दिसंबर तक पूरा होगा डेयरी विस्थापन प्रोजेक्ट का कार्य: सागर में नगरीय प्रशासन मंत्री ने देखा निर्माण कार्य, पहले आओ, पहले पाओ पर उपलब्ध होंगे प्लाट

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Urban Administration Minister Saw Construction Work In Sagar, Plots Will Be Available On First Come, First Serve
सागर43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

डेयरी विस्थापन स्थल के कार्यों की जानकारी लेते हुए मंत्री सिंह।
सागर में गुरुवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने रतौना स्थित डेयरी विस्थापन प्रोजेक्ट स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रतौना में डेयरी व्यवसाय के लिए प्लाट आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द निगम परिषद की बैठक बुलाकर तय की जाए।
इस दौरान मंत्री सिंह को अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि 15 दिसंबर तक डेयरी विस्थापन के लिए आवश्यक संरचनात्मक कार्य पूरे कर प्लाट आवंटन के लिए स्थल उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वास्तविक कीमत पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर डेरी विस्थापन स्थल रतौना में भूखंड उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही 30 दिसंबर तक सभी आवश्यक कार्य पूर्ण किए जाएं।
8 करोड़ की लागत से बन रहा है डेयरी विस्थापन स्थल
सागर के रतौना ग्राम में 18 हैक्टेयर में 8 करोड रुपए से अधिक की राशि से डेयरी विस्थापन स्थल तैयार किया जा रहा है। मंत्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान डेयरी विस्थापन के सभी कार्य दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिसमें प्रमुख रुप से रोड, पानी, बिजली, सीवर लाइन समेत अन्य व्यवस्थाएं कराई जाएं। डेयरी मालिकों को शीघ्र नोटिस दिए जाएं।
जिसमें पहले आओ पहले पाओ ऑफर के साथ वास्तविक कीमत पर प्लाट उपलब्ध कराए जाएं। डेयरी स्थल पर किसी भी प्रकार का लाभांश ना लेते हुए वास्तविक कीमत पर ही प्लाट उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी डेयरी 1 जनवरी से यहां शुरू हों। जिससे कि सागर स्वच्छ सुरक्षित हो सके। परियोजना के प्रतिनिधि अनुराग सोनी ने बताया कि 18 हैक्टेयर में 392 डेयरी मालिक अपनी डेयरी स्थापित करेंगे। यहां 1000, 2000, 6000 स्क्वायर फुट के प्लाट उपलब्ध हैं। सभी भूखंड पशुओं की संख्या की आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान मंत्री सिंह के साथ सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, कलेक्टर दीपक आर्य, नगरनिगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला आदि मौजूद थे।
Source link