एंटी बम की पहली खेप स्वीडन के लिए रवाना: 40 MM/L-70 के एंटी बम की पहली खेप स्वीडन के लिए रवाना

[ad_1]

जबलपुर20 मिनट पहले

स्वीडन के लिए बम की पहली खेप देर रात रवाना।

दुश्मनों के होश उड़ाने के लिए आयुध निर्माणी खमरिया जबलपुर में तैयारियां तेजी से चल रही है। जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में निर्मित एमएम 40/L 70 बम, 30 से 40 किलोमीटर दूर दुश्मनों के परखच्चे उड़ा देगा। नमो नाम के एंटी एयरक्राफ्ट इन बमों को पहली बार भारत यूरोपियन देश स्वीडन को एक्सपोर्ट करने जा रहा है।

जिसको लेकर देर रात 40 एमएम/ L70 एंटी बम की 11,000 कार्टेज केस फैक्ट्री से स्वीडन के लिए रवाना किए गए। करीब 40000 कार्टेज केस में से 11000 कार्टेज केस फैक्ट्री में स्वीडन के लिए रवाना किए हैं। यह पहली खेप है, जिसे स्वीडन के लिए भेजा जा रहा है। खमरिया फैक्ट्री में तैयार हो रहे इस बम की खासियत यह है कि यह तमाम देशों की बजाय फैक्ट्री ने इसे स्वदेशी तकनीक से विकसित कर रही है।

सफलतापूर्वक बम का किया गया था परीक्षण

आयुध निर्माणी खमरिया न्यू नेशन इंडिया लिमिटेड को वर्ष 2022-23 के लिए प्राप्त उत्पादन लक्ष्य में सर्च नमो स्वीडन के द्वारा 40एमएम/ L70 के 44,000 कॉटेज केस का आर्डर प्राप्त हुआ था। जिसमें से खमरिया फैक्ट्री के द्वारा 200 सैंपल स्वीडन भेजे गए थे। जिसका प्रथम पायलट लॉट प्रोसेस ऑडिट व फायरिंग के सारे पैरामीटर सफलता पूर्वक परीक्षण के बाद पास हुए थे। जिसके बाद खमरिया में उत्पादन की प्रक्रिया तेजी से चल रही थी। जिसकी 11,000 कार्टेज केस की पहली खेप महाप्रबंधक अशोक कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई।

महाप्रबंधक बोले- फैक्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि

इस अवसर पर महाप्रबंधक अशोक कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए कहा यह हमारी उन्नति शील तकनीक व कुशल कर्मचारियों के द्वारा निर्मित गुणवत्ता युक्त स्वदेशी उत्पाद धीरे-धीरे विश्व पटल पर अपना अलग स्थान बना रहा है। वहीं इसी तरह उत्पादन हुआ तो कार्टेज केस के और भी अधिक ऑर्डर ऑडनेंस फैक्ट्री खमरिया को मिलेंगे।

स्वीडन ने दो विदेशी कंपनी को किया था रिजेक्ट

Ofk का यह उत्पादन न केवल डीआरडीओ से प्रमाणित है बल्कि मेक इन इंडिया की मिसाल भी है। स्वीडन की जिस कंपनी के लिए कार्टेज केस को भेजा गया है। यह कंपनी दो विदेशी कंपनियों के उत्पाद इसके पहले खारिज कर चुकी थी। जिसके बाद इसके उत्पादन के लिए खमरिया फैक्ट्री को चयनित किया गया था। हालांकि खमरिया फैक्ट्री में करीब 3 वर्षों से 40 एमएम कार्टेज केस का निर्माण हो रहा है।

जानिए आखिर इस बम की क्या है खासियत-

  • इसे एल-70 गन से जमीन और हवा दोनों जगहों से फायर किया जा सकता है। यह एंटी एयरक्राफ्ट का नया वर्जन है।
  • मल्टी परपस यूटिलिटी वाहन पर इसे न सिर्फ लोड किया जा सकता है, बल्कि बड़ी आसानी से लोड गन से इसे दागा भी जा सकता है।
  • ऑटोमेटिक ग्रेनेड लॉन्चर (AGL) से भी इसे ऑपरेट किया किया जा सकता है।
  • वर्तमान में सामान्य बमों के समकक्ष 50 गुना मारक क्षमता के लिए ये बम कारगर है।
  • लॉन्चिंग होते ही ये बम महज 15 सेकेंड में दुश्मन के परखच्चे उड़ा सकता है।
  • यह 30 से 40 किलोमीटर दूर दुश्मन पर प्रहार करने की क्षमता रखता है।
  • एक्यूरेसी बेहद सटीक होने के साथ टाइमिंग भी बेजोड़ है। कम एनर्जी लेवल होने पर भी पूरी क्षमता के साथ अपना काम करने में सक्षम है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button