वेदर अपडेट: 41 दिन बाद अधिकतम पारा 36 डिग्री के पार, तीसरे सप्ताह में हो सकती है मानसून की विदाई

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- After 41 Days, The Maximum Mercury Crosses 36 Degrees, Monsoon May Be Farewell In The Third Week
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

बादलाें की लालिमा में किला
- 8 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने की संभावना नहीं
6 दिन से मौसम कार्यालय में बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई है। इस दौरान खंडवर्षा दर्ज की गई है। सिस्टम सक्रिय नहीं होने से बारिश नहीं हो रही, जिसके चलते पारा फिर से चढ़ने लगा है। 41 दिन बाद बुधवार को अधिकतम तापमान फिर से 36 डिग्री के पार पहुंच गया। इससे पहले 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के तीसरे सप्ताह में मानसून अंचल से विदाई ले सकता है। अब उमस भी लोगों की बेचैनी बढ़ाएगी। बंगाल की खाड़ी में अभी 8 सितंबर तक सिस्टम बनने की संभावना नहीं है। इससे अभी अच्छी बारिश की उम्मीद कम है। हालांकि गरज-चमक के साथ स्थानीय प्रभाव से बौछार पड़ सकती है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़त के साथ 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़त के साथ 26.3 डिग्री दर्ज किया गया।
सिस्टम न बनने से फिलहाल अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं
अभी 8 सितंबर तक अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है। इसके साथ ही सितंबर के तीसरे सप्ताह में मानसून भी विदाई ग्वालियर अंचल से ले सकता है।
-वेद प्रकाश सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक
Source link










