यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान की शुरुआत: सिवनी में विधानसभा प्रभारी आनंद पंजवानी ने दिलाई युवाओं को सदस्यता

[ad_1]

सिवनी19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके चलते सिवनी में भी सिवनी विधानसभा के प्रभारी आनंद पंजवानी ने अपने युवा साथियों के साथ यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की है।

युवाओं में उत्साह

इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। और सेंकडो युवाओं ने कार्यक्रम मे पहुंचकर युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

बैठक का हुआ आयोजन

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बताया की बैठक का आयोजन भी किया गया। जो दो उद्देश्यों को लेकर आयोजित की गई थी। जिसमें नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान पटेल द्वारा नगर के बूथ लेवल पर प्रभारियों की नियुक्ति करना था। सिवनी विधानसभा प्रभारी आनंद पंजवानी द्वारा पार्टी में प्रत्येक बूथ स्तर पर युवाओं को जोड़ कर बूथ लेवल पर युवाओं की एक नई टीम तैयार करने की शुरुआत करना था।

यहां आयोजित हुई बैठक

कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष संदेश बस्सा द्वारा अकबर वार्ड व शास्त्री वार्ड एवं मंडलम अध्यक्ष डाल चंद बर्वे के महामाया वार्ड एवं पृथ्वीराज चौहान वार्ड में बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बताया गया कि यह दोनों कार्यक्रम मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कमलनाथ एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया द्वारा निर्देशित अति आवश्यक कार्यक्रम है। जिसको लेकर युवाओं में अति उत्साह नजर आ रहा है।

भाजपा सरकार को घेरा

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद पंचवानी ने बताया कि प्रदेश की वर्तमान युवा विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ युवाओं में भारी आक्रोश है। देश एवं प्रदेश का युवा वर्ग पूरी तरह एकजुट है। रोजगार न मिलने की वजह से प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार को बदलने का मन बना चुका है। इसलिए यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के वरिष्ठ जानो एवं युवा कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में युवा कांग्रेस का दामन थामते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है।

युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

इन बैठकों में अकबर वार्ड, शास्त्री वार्ड,महामाया वार्ड,पृथ्वीराज चौहान वार्ड से लगभग 78 युवाओं ने आनंद पंजवानी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

ये रहे मौजूद

बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान पटेल युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी आनंद पंजवानी,मंडलम अध्यक्ष संदेश बस्सा, डालचंद बर्वे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमनलाल यादव, संत कुमार डेहरिया,अजय मिश्रा, श्याम लाल यादव, विपिन यादव, संजू सनोडिया, नंदू यादव, निर्मल निखारे, जय ताम्रकार, भोला उसराठे,श्रीमती सीता निखारे, जिब्राइल अंसारी, रज्जू चतुर्वेदी, सतीश श्रीवास, इरफान भाई,बाबा भैया, सुजीत गोदरे, अंशुल अवस्थी,श्री अतीक खान, गिरीश सनोडिया, तबरेज अली, आशीष राजपूत, नरेश नामदेव, अभिषेक सोनी, अंकित ठाकुर, कार्तिक कावरे, कफील खान, मिथलेश यादव, शुभम बंदेवार, खेलेंद्र राजपूत, नामिश कश्यप, प्रमोद यादव, नवीन बघेल, अभिषेक डेहरिया, दीपक बघेल समित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी एवं कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button