PM आवास योजना में चमका देवास निगम: देश में आगरा के बाद दूसरा स्थान मिला, कमिश्नर राजकोट में सम्मानित

[ad_1]
देवास8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) के तहत बेहतर कार्य करने वाले निगमों में देवास नगर निगम को देश में दूसरा स्थान मिला है। राजकोट में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। देश में पहले स्थान पर आगरा रहा।
दरअसल देवास नगर निगम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक निर्धारित लक्ष्य मिला था। जिसे 150 दिन में पूरा करके देना था, देवास नगर निगम द्वारा इसे एक चैलेंज के रूप में लिया। जिसमें आवासीय मकान की किश्त डलवाने से लेकर ग्रह प्रवेश तक के बिंदु शामिल थे। जिसे नगर निगम ने बेहतर तरीके से समय सीमा में पूरा करवाया और लक्ष्य प्राप्त किया। आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन अवॉर्ड- 2021 से देवास नगर निगम को दूसरा स्थान प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

Source link