पति ने लगाई फांसी, पत्नी की सदमें में मौत: मोहखेड़ के मऊ में पेट दर्द से परेशान होकर युवक फंदे पर झूला, पति की मौत के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम!

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhindwara
  • Troubled By Stomach Ache In Mohkhed’s Mau, The Young Man Swings On The Noose, After The Death Of The Husband, The Wife Also Died!

छिंदवाड़ाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मोहखेड़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मऊ में आज उस समय हड़कंप मच गया जब यहां रहने वाले एक शख्स ने पेट दर्द से परेशान होकर फांसी लगा ली, वहीं उसकी पत्नी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और उसने मामले को विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी। दरअसल मऊ में रहने वाला राजू दहेजवार 43 खेती किसानी करता है। वह पिछले कई दिनों से पेट दर्द से परेशान था जिसके चलते उसने आज अपने खेत में बने मकान में फंदे पर झू गया। वहीं उसकी पत्नी संगीता दहेजवार 38 का शव भी वहीं पड़ा मिला जिसके बाद हड़कंप मच गया।

ऐसे में दोनों की मौत पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की मृतक राजू अक्सर बीमार रहता था बहरहाल पुलिस ने मामले को जांच में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है कि आखिरकार महिला की कैसे मौत हुई है। प्रथम दृष्टया पुलिस यह मान रही है कि पति की मौत के बाद पत्नी ने सदमें में दम तोड़ दिया है, लेकिन पीएम के बाद ही सब कु छ साफ हो पाएगा।

पेट की बीमारी से ग्रसित था राजू

मिली जानकारी के अनुसार फाँसी के फंदे में झूले मृतक राजू दहेजवार को लंबे समय से पेट की बीमारी थी जिसके चलते उसका इलाज नागपुर में चल रहा था बीमारी के चलते मृतक काफी परेशान भी चल रहा था। ऐसे में उसने ऐसा कदम उठाया होगा ऐसा उसके परिजनों का कहना है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button