Chhattisgarh

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जनता कांग्रेस नहीं उतारेगी अपना प्रत्याशी…

रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके बाद जनता कांग्रेस ने भी आधिकारिक घोषणा कर दी है कि जनता कांग्रेस सावित्री मंडावी का समर्थन करेगी और उनके विरुद्ध कोई प्रत्याशी चुनाव में नही उतारेगी।

जनता कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि मंडावी परिवार से जोगी परिवार के अत्यंत घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे हैं। स्वर्गीय मनोज मंडावी के स्वर्गवास के बाद उनके सम्मान में सावित्री मंडावी के विरुद्ध प्रत्याशी खड़ा करने का प्रश्न ही नही उठता था। पार्टी के सभी कार्यकर्ता सावित्री मंडावी को प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button