Chhattisgarh

पटेल पारा की श्रीमती हेमा राकेचा का आकस्मिक निधन, बुधवार सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा

कोरबा। पटेल पारा निवासी श्री धीरज राकेचा की धर्मपत्नी श्रीमती हेमा राकेचा का 49 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों तथा समाज में शोक की लहर व्याप्त है।

स्वर्गीय श्रीमती राकेचा अपने पीछे पति श्री धीरज राकेचा, सुपुत्र शिखर राकेचा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके असामयिक निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिवंगत श्रीमती हेमा राकेचा की अंतिम यात्रा 24 जून 2026, बुधवार को प्रातः 9 बजे उनके निवास पटेल पारा, कोरबा से निकलेगी। अंतिम यात्रा मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल एवं शक्ति प्रदान करें।

ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः। 🙏🏻🕉️🙏🏻

Related Articles

Back to top button