Chhattisgarh

Surajpur Double Murder: हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी-बेटी की हत्या के आरोपी की सजा पर फैसला आज

सूरजपुर, 08 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में सामने आए बहुचर्चित डबल मर्डर केस में आज बड़ा फैसला आने वाला है। हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कुलदीप साहू समेत 4 आरोपियों को 29 सितंबर को दोषी करार दिया था। आरोपी की सजा पर आज अदालत अपना फैसला सुनाएगी।

घटना के बाद से ही यह मामला काफी चर्चा में रहा था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था और मामले में अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य और गवाह पेश किए गए। जिसके बाद कोर्ट ने चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

Related Articles

Back to top button