Skin Care Tips : त्वचा की देखभाल के लिए होली खेलने से पहले चेहरे पर जरूर लगाएं ये फेस पैक

Skin Care Tips: रंगों का त्योहार होली देशभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। हालांकि, बाजार में मिलने वाले रंगों में केमिलक्स मिला होता है। इससे चेहरे पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए होली खेलने से पहले चेहरे की देखभाल जरूरी है। अगर आप भी त्वचा की देखभाल करना चाहते हैं, तो होली खेलने से पहले चेहरे पर ये फेस पैक जरूर लगाएं। आइए जानते हैं-
-एक बाउल में 2 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। अब फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर, 15 मिनट तक यूंही छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने गर्म पानी से चेहरे को धो लें। इसके बाद जमकर होली खेल सकते हैं। इससे त्वचा पर रंगों का असर नहीं पड़ेगा।
-एक बाउल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच नींबू रस मिलाकर पैक तैयार कर लें। अब चेहरे और गर्दन पर एलोवेरा फेस पैक लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें और 15 मिनट तक यूंही छोड़ दें। फिर, गुनगुने गर्म पानी से चेहरे को धो लें।
-आप रंगों से चेहरे की सुरक्षा के लिए बनाना फेस पैक भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए एक पके केले को मैश कर लें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कुछ समय तक ऐसे छोड़ दें। फिर गुनगुने गर्म पानी से चेहरे को धो लें।
-बाजार में मिलने वाले रंगों में केमिकल मिला होता है। इससे त्वचा पर असर पड़ता है। इसके लिए होली खेलते समय त्वचा की देखभाल जरूरी है। आप खीरा फेस पैक का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 1 खीरा, 1 चम्मच शहद और नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। अब फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर, 15 मिनट तक यूंही छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
-हल्दी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। इसके लिए एक बाउल में 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच दही और नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। फिर कुछ समय बाद गुनगुने गर्म पानी से चेहरे को धो लें।